Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: देवभूमि के एक और लाल ने देश के लिए दी कुर्बानी,आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद

चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं।

उत्तराखंड: देवभूमि के एक और लाल ने देश के लिए दी कुर्बानी,आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद

शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। रुचिन के चाचा सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शहीद की पत्नी और बेटा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं। उसकी पत्नी ने ही गैरसैंण में अपने माता-पिता को पति के शहीद होने की सूचना दी।

रुचिन अपने पीछे दादा-दादी, माता-पिता, पत्नी और एक चार साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। रुचिन की पत्नी और बेटा उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts