Connect with us
लंबे समय से नाराज चल रहे नेता गाहे-बगाहे प्रदेश संगठन के साथ ही प्रदेश प्रभारी को निशाने पर ले रहे हैं। हाल ही में किच्छा से विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी की भूमिका पर प्रश्न खड़े कर चुके हैं।

Uncategorized

उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ रहा है असंतोष, हाईकमान तक पहुंचा मामला; बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह लेंगे पर्यवेक्षक

खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश संगठन और प्रभारी वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के अंदरूनी परिस्थितियों की जानकारी पार्टी हाईकमान को पहुंचा दी है। पार्टी क्षत्रपों में समन्वय बनाने और बढ़ते असंतोष को थामने को पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश में शीघ्र पर्यवेक्षक भेजे जा सकते हैं।

पर्यवेक्षक पार्टी के भीतर बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह भी लेंगे। प्रदेश में बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में पार्टी नेताओं के बीच दूरियां कम होने के स्थान पर बढ़ी हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश संगठन और विधानमंडल दल में किए गए परिवर्तन के बाद भी असंतोष थम नहीं पाया है।

लंबे समय से नाराज चल रहे नेता गाहे-बगाहे प्रदेश संगठन के साथ ही प्रदेश प्रभारी को निशाने पर ले रहे हैं। हाल ही में किच्छा से विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी की भूमिका पर प्रश्न खड़े कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम विधायक मदन बिष्ट का भी जुड़ चुका है। उन्होंने भी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश प्रभारी को नहीं हटाने के पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर सवाल दागे।

यही नहीं उन्होंने अवैध रूप से मजार हटाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान का समर्थन कर पार्टी को असहज कर दिया। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारने की है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश की पांच में से एक भी सीट नसीब नहीं हो पाई है। लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय चुनाव भी होने हैं। इन दोनों ही चुनाव से पहले पार्टी के भीतर जिस प्रकार बयानबाजी का दौर चल रहा है, उससे मुश्किलें बढ़ना तय है।

प्रीतम सिंह का चर्चाओं पर कड़ा रुख

उधर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने उनके भाजपा में सम्मिलित होने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चलाई जा रही चर्चाओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो इस तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, भाजपा में सम्मिलित होने को लेकर पहले वे अपना मंतव्य स्पष्ट करें। इस तरह का अनर्गल प्रलाप नहीं किया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस प्रकार की चर्चाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप मढ़ा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts