Connect with us

Kasturi News

रुड़की तहसील में विजिलेंस की टीम ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। आरोपी कर्मचारी राजेन्द्र को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Uncategorized

उत्तराखंड: 8 हजार रुपये में सरकारी कर्मचारी ने बेच दिया ईमान, रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुड़की: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा माला रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का है।

Govt employee caught taking bribe in Roorkee: बताया जा रहा है कि रुड़की तहसील में देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। विजिलेंस टीम ने आरोपी कर्मचारी राजेन्द्र को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। फिलहाल विजिलेंस द्वारा कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस को किसी व्यक्ति द्वारा खबर की गई थी। बताया गया था कि चकबंदी विभाग के किसी काम के एवज में रिश्वत मांग रहा है। इस पर विजिलेंस की टीम ने कर्मचारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सोमवार को कर्मचारी के दफ्तर में छापेमारी की गई। यहां पर उसे रंगे हाथ 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल विजिलेंस की टीम पकड़े गए कर्मचारी राजेंद्र चौहान से पूछताछ कर रही है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि किस काम के लिए कर्मचारी ने रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद से कार्यालय के बाहर कई लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts