Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : महिला पर हाथी का हमला, अस्पताल में भर्ती

कोटद्वार : हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी (55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।

साथी महिलाओं के चिल्लाने पर भागा हाथी इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया।

साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts