Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : गांव में डायरिया का कहर, चपेट में कई परिवार, बच्ची की मौत

बागेश्वर: बागेश्वर जिले से बुरी खबर है। यहां एक गांव में डायरिया का प्रकोप हो गया है। बताया जा रहा है कि इससे एक बच्ची की मौत हो चुकी है। गंभीर बीमार 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरिया की चपेट में गांव के कई परिवार आ गए हैं। मामले की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए जल संस्थान को सौंप दिए हैं।

जानकारी के अनुसार काफलीगैर तहसील के सिया गांव में डायरिया से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। गांव के 16 लोग डायरिया और उल्टी दस्त की चपेट में हैं। ग्रामीण हरीश चंद्र सिंह पांच साल की लड़की निकिता की मौत हो गई। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीएस जंगपांगी चिकित्सकों की टीम के साथ गांव गए। डॉ. आरएस टोलिया, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रवि श्रीवास्तव और फार्मासिस्ट शिवराज सिंह ने मरीजों की जांच और उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया।

एक रिपोर्ट के अनुसार सात लोगों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जिला अस्पताल में भवान सिंह (70) पुत्र दौलत सिंह, राजेंद्र सिंह (63) पुत्र दौलत सिंह, दीना देवी (38) पत्नी नंदन सिंह, इंद्रा देवी (30) पत्नी हरीश चंद्र सिंह, प्रिया (13) पुत्री नंदन सिंह, नेहा रावत (12) पुत्री दिनेश सिंह और गीतांजलि (03) हरीश सिंह का इलाज चल रहा है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts