Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं CO प्रमोद शाह

चमोली : पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह ने श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा मार्ग में पांडुकेश्वर के पास स्थित पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया. वहां उन्होंने पंजीकरण रजिस्ट्रर को चैक कर कर्मचारियों को को यात्रियों व यात्रा वाहनों का सही ढंग से रिकॉर्ड मेन्टेन करने के सम्बंध में बताया.

उत्तराखंड : बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं CO प्रमोद शाह

ड्यूटी पर नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मगणों को ब्रीफ करते हुए बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मृदु/सभ्य व्यवहार करते हुये उनकी हर सम्भव सहायता करें। जनपद में हो रही बारिश के कारण यात्रियों को पहाडी मार्गों पर सावधानी और रात्रि में वाहन न चलाने के सम्बन्ध में बताने व ड्यूटी सम्बन्धी अन्य जरुरी दिशा-निर्देश दिये.

उत्तराखंड : बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं CO प्रमोद शाह

CO  प्रमोद शाह आपने कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं. आम लोगों के साथ डील करना हो या फिर मुस्किल विवादों को चुटकियों में सुलझाना हो. प्रमोद शाह हमेशा पुलिस अधिकारी के साथ ही मोटीवेशनल स्पीकर भी हैं। साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी सामाजिक और देश हित के विषयों पर लिखते रहते हैं। सोशल मीडिया में लगातार लोगों को जागरूक करते रहते हैं। साथ ही लोगों की मदद के लिए भी हमेशा आगे खड़े रहते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts