Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : नेपाली से खरीदकर लाया था अफीम, पुलिस ने दबोचा

उत्तकाशी पुलिस नशा तस्कारों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है। लगातार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन ले रही है। एसपी अर्पण यदुवंशी मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत सभी थाने और चौकी प्रभारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसीके तहत पुलिस लगातार छापेमारी कार्रवाई कर रही है।

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुये पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/मोरी, प्रशान्त कुमार के पर्यवेक्षण में मोरी पुलिस और एसओजी की स्पेशल टीम नेथानाध्यक्ष मोरी, मोहन सिंह कठैत और एसओजी प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में गोपनीय जानकारी जुटाकर त्यूनी रोड, वाल्टी तप्पड़ सांद्रा के पास से प्रह्लाद सिंह रावत को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 506 ग्राम अफीम बरामद की गई।

पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सवाल यह है कि पुलिस अब अफीम बेचने वाले नेपाली की तलाश कर कार्रवाई करेगी? अफीम पकड़ी तो जाती है, लेकिन कभी उस व्यक्ति तक नहीं पहुंचा जाता है, जो लोगों को सप्लाई कर रहा है। ऐसे में नशा तस्कर बेखौफ होकर अपना काम जारी रखते हैं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts