Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: पानी के लिए खूनी संघर्ष, चली गोलियां, चार लोग घायल

रुड़की : मंगलौर में सुबह फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के थिथकी गांव में रजवाहे से खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

जानकारी के अनुसार खूनी संघर्ष में दो से तीन राउंड फायरिंग भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल पर शिवमंगल और बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल मौजूद है।

कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि खूनी संघर्ष में एक पक्ष के प्रियंकू, रमन और धर्मपाल और दूसरे पक्ष के सिदकपाल घायल हुए हैं।

प्रियंकू और रमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts