Connect with us
रुड़की: अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और बेटा घायल

Uncategorized

उत्तराखंड: अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, पिता की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

रुड़की: रुड़की के कलियर क्षेत्र में शनिवार की देर शाम को दरियापुर गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गये। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक नईम (45) निवासी ग्राम माहिपुरा, थाना जनकपुरी, सहारनपुर उत्तर प्रदेश शनिवार की सुबह बाइक से पत्नी अंजुम (40), बेटे फैश (5) के साथ ज्वालापुर रिश्तेदारी में गये थे। तीनों देर शाम को बाइक से वापस जा रहे थे।

बताया गया है कि जैसे ही बाईं भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर दरियापुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं दी जिस वजह से बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी। हादसे में बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने नईम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए मां-बेटे को उपचार को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts