Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: सरकार का बड़ा फैसला, अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक

देहरादून: धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चारधाम यात्रा और आपदा के खतरे को देखते हुए प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रदेश में अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते प्रदेश में एस्मा लागू की गई। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में यह निर्णय लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts