Connect with us
रुड़की: भगवानपुर में आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार ने किया हमला, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

Uncategorized

उत्तराखंड: आम के बाग में बैठे थे 3 युवक, अचानक आ धमका गुलदार..2 युवकों की हालत नाजुक

रुड़की: रुड़की के भगवानपुर में गुलदार के हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर गुलदार ने हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है गुलदार ने रात में आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें से दो युवकों को गुलदार ने बुरी तरह से घायल कर दिया है और दोनों का उपचार चल रहा है। घटना बीते मंगलवार देर रात की है तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे कि तभी अचानक गुलदार ने उनके पर हमला कर दिया।

हमले में नवाब एवं मोनिश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और साजेब को मामूली चोट आई है। गुलदार ने युवकों पर पंजों और दातों से हमला कर उनको बुरी तरह घायल कर दिया है। जानकारी मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर जमा हुए और भीड़ को देखकर गुलदार वापस जंगलों की ओर भाग गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और दोनों घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से उनका प्राथमिक उपचार कर दोनों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है और वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश में जुट गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts