Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: 12 सुपर जोन, 33 जोन, 153 सेक्टर, ड्रोन से निगरानी भी

हरिद्वार: कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं जिसके प्रदेश भर से फोर्स तैनात की जा रही है। कांवड़ यात्रा 4 जुलाई से शुरू हो जाएगा। मेले में आसमान से लेकर जमीन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है। ADG कानून एवं अपराध की ब्रीफिंग के बाद फोर्स मेला ड्यूटी पर रवाना हो गया। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे।

ड्रोन से भी मेला क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा गया है। शनिवार को एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

पूरे मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन व 153 सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन की जिम्मेदारी SSP स्तर के अधिकारी संभालेंगे। जोन की जिम्मेदारी सीओ एवं इंस्पेक्टर और सेक्टर की SHO, SO और SSI स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।

मेला क्षेत्र में BDS, डॉग स्क्वायड की पांच टीम नियुक्त की गई हैं। आतंकी घटनाओं की रोकथाम के लिए एंटी टेरिस्ट स्क्वायड की दो टीमें मेला क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी और हर संदिग्ध व्यक्ति अथवा परिस्थिति से निपटने के लिए पूरे समय तैयार रहेंगी।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts