Connect with us

Uncategorized

Uric Acid Diet: Uric Acid को कंट्रोल करने में बेहद कारगर हैं ये नैचुरल चीजें, खाना शुरू करते ही मिलेगा आराम

खबर शेयर करें -

Uric Acid Home Remedies: ऐसे लोग जो यूरिक एसिड (Uric Acid) की समस्या से परेशान हैं तो उन्हें और भी कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है. आपकी खराब लाइफस्टाइल (Lifestyle)और अनियंत्रित खानपान की वजह से यूरिक एसिड की परेशानी बढ़ने लगी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यूरिक एसिड (Uric Acid) बढ़ने की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का जूझना पड़ता है. 

ऐसी स्थिति में हाथ-पैरों में दर्द, जल्दी थकान होना, हाथों में सूजन आना आदि परेशानी शामिल हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ने से यह सेहत (Health) के लिए कैसे हानिकारक (Harmful)हो सकता है और आप कैसे इस पर कंट्रोल कर सकते हैं. 

महिला और पुरुष में कितना होना चाहिए यूरिक एसिड का स्तर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पुरुषों में यूरिक एसिड का लेवल 3.4 से 7.0 mg/dl के बीच तक नॉर्मल होता है. महिलाओं में यूरिक एसिड का लेवल 2.4 से 6.0  mg/dl के बीच तक नॉर्मल रहता है. वहीं, समस्याएं तब बढ़ने लगती हैं जब इसका लेवल 7 mg/dl  से भी ज्यादा हो जाता है. ऐसी स्थिति में किडनी में स्टोन और गाउट होने लगता है.  

जानें क्या है यूरिक एसिड की परेशानी
जब शरीर में प्यूरीन का डाइडेशन सही तरीके से नहीं हो पाता, तब यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने लगता है. हमारी किडनी यूरिक एसिड को सही तरीके से फिल्टर करने में नाकाम रहती है तो ये चीजें हड्डियों के ज्वाइंट्स पर क्रिस्टल के रूप में जमने लगती है. इस वजह से इस समस्या से ग्रसित लोगों के पैरों में सूजन और जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है. इस परेशानी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आपको अपनी जीवनशैली में चेंजेस लाना होगा. 
 
अखरोट का सेवन है बेहद फायदेमंद
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अखरोट का सेवन करना आपके लिए कारगर साबित होगा. इसमें आमेगा-3 प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है. इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं. साथ ही विटामिन बी 6, कॉपर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं.

अखरोट मे प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिसकी मदद से यूरिक एसिड की वजह से होने वाले गाउट को कम किया जा सकता है. वहीं, हड्डियों के ज्वाइंट पर यूरिक एसिड का क्रिस्टल जम जाता है तो अखरोट खाने पर ये कम होने लगता है.  

लौकी के ज्यूस से मिलेंगे फायदे
वहीं, बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो लौकी का ज्यूस का सेवन करना आपके लिए बेहद कारगर है. इसे बनाने के लिए आधा किलो लौकी, 8 से 10 पुदीना और तुलसी के पत्ते और सेंधा नमक ले लें. अब इन सबको एक साथ पीसकर छान लें और स्वादानुसार सेंधा नमक डालें. सुबह फ्रेश होने के बाद खाली पेट इस ज्यूस को पीएं. लगातार 2 से 3 महीने इसका सेवन करने से आपका यूरिक एसिड कंट्रोल हो जाएगा. 

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए इन चीजों के सेवन से बचें
1.फैटी चीजों और अधिक मीठा खाने से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है.
2.अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से ग्रसित हैं, तो आपको शराब नहीं पीना चाहिए. 
3.ऐसे लोगों को हर दिन एक्सरसाइज करना चाहिए.  
4.अपने शरीर का वजन न बढ़ने दें, मोटापा इस परेशानी को और बढ़ाता है.  
5.खाने में प्यूरीन की मात्रा कम करें, इससे यूरिक एसिड का लेवल कंट्रोल किया जा सकता है.
6.कोशिश करें कि आप तनाव कम से कम लें, इससे यूरिक एसिड कंट्रोल रहेगा.

डिस्क्लेमरः इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि, इसकी नैतिक जिम्मेदारी Kasturi News की नहीं है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts