Connect with us

Uncategorized

खून के निशान ले गए लाश तक, नौकर के प्यार में अंधी लड़की ने बाप को लगाया ठिकाने

घटना स्थल के आसपास इलाकों में मचा हड़कम्प
मेरठ से सटे मवाना के बहसूमा थानाक्षेत्र जानकारी के अनुसार बहसूमा निवासी सतवंत (45) का शव रविवार को नलकूप पर मिलने से हड़कंप मच गया। किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो मौके पर खून के निशान मिले।
पुलिस ने मृतक की बेटी और नौकर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया कि घर में खून के निशानों का पीछा करते हुए पुलिस आगे बढ़ी तो भूसे के कमरे में तक खून के निशान थे। कमरा खंगाला गया तो वहां पड़ा बांस भी खून से सना मिला। पुलिस ने हिरासत में लिए गए नौकर व मृतक की बेटी से गहनता से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया।
पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की तो वे टूट गए और जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि दोनों ने मिलकर सतवंत की हत्या कर डाली और फिर शव को नलकूप पर ले जाकर डाल दिया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक के नौकर व बेटी के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है जिसका सतवंत विरोध करता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts