Connect with us
घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद आरोपी यूपी स्थित अपने घर में आराम कर रहा था।

Uncategorized

देहरादून में यूपी के लड़के ने चंडीगढ़ की युवती का किया रेप, मरने के लिए जंगल में छोड़ दिया

देहरादून: राजधानी देहरादून में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। 3 मई को यहां एक युवती को लिफ्ट देकर टैक्सी चालक ने उसके साथ रेप किया। घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद आरोपी यूपी स्थित अपने घर में आराम से रह रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आखिरकार उस तक पहुंचने में कामयाब रही।

पुलिस ने आरोपी चालक मनीष कुमार को उसके घर खुशहालीपुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के वक्त वो नशे में था। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली एक युवती अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए 30 अप्रैल को देहरादून आई थी। वो ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 3 मई को पार्टी के बाद दोस्त ने उसे रात साढ़े 9 बजे शिमला बाईपास पर छोड़ दिया।

यहां से उसने आईएसबीटी जाने के लिए एक टैक्सी में लिफ्ट ली, लेकिन चालक लड़की को अकेला पाकर उसे धमकाने लगा। वो युवती को आशारोड़ी ले गया। वहां जंगल में उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद आरोपी टैक्सी चालक पीड़ित युवती का सामान लेकर फरार हो गया।

पीड़ित पूरी रात जंगल में ही रही। अगली सुबह वो जैसे-तैसे दोस्त के घर पहुंची और उसे आपबीती बताई। बाद में दोनों पुलिस के पास पहुंचे। युवती को आरोपी के हुलिये के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी, लिहाजा पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसके बाद पुलिस टैक्सी मालिक और फिर ड्राइवर तक पहुंचने में कामयाब रही। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts