Connect with us

Uncategorized

उत्तर प्रदेश की सीमा पर कार से तीन लाख, लालकुआं में करीब दो लाख कैश बरामद

खबर शेयर करें -

किच्छा : चुनावी समर होने के कारण अवैध नकदी की बरामदगी तेज हो गई है। पुलभट्टा पुलिस ने उत्तर प्रदेश सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान कार की तलाशी में तीन लाख की धनराशि बरामद कर ली। कार सवार महिला बरामद की गई धनराशि के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नही दे पाई। जिस पर बरामद धनराशि जब्त कर ली गयी।

विधानसभा चुनाव के चलते आचार सहिंता लागू होने के कारण एसओ पुलभट्टा राजेश पांडे, एसआई अर्जुन गिरी, कांस्टेबल लक्षनाथ व एसएसटी प्रभारी प्यारे लाल वर्मा, एफएसटी प्रभारी ठाकुरदास की टीम के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की तरफ से आने वाले वाहनों की तालाशी ले रहे थे। इस दौरान कार नंबर यूके 07 बीएफ 9963 को रोक जब तालाशी ली तो कार की डिग्गी में रखें हरे रंग के बैग से तीन लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली।

लालकुआं में पकड़े एक लाख 91 हजार रुपये

स्टैटिक सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेङ्क्षकग के दौरान गौला रोड पर शहीद स्मारक स्थल के पास पिकअप वाहन से जा रहे व्यापारी से एक लाख 91 हजार 350 रुपये बरामद कर जब्त कर लिए है। टीम ने व्यापारी से रुपये से संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। टीम के सदस्यों ने आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप प्रदान करने के लिए विस्तृत कार्रवाई शुरू कर दी। टीम में एसएसटी प्रभारी दीप चंद्र सनवाल, पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, महेश ङ्क्षसह डसीला और मदन ङ्क्षसह चौहान आदि शामिल थे।

साभार न्यू मीडिया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts