Connect with us

Uncategorized

रुद्रपुर में मोदी की सभा का विरोध करेगा संयुक्त किसान संगठन

किच्छा : संयुक्त किसान मोर्चा प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा का विरोध करेगा। संयुक्त किसान मोर्चा हाईकमान इसकी रणनीति तैयार कर रहा है। साथ ही भाजपा को आईना दिखाने के लिए मोर्चा ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है।

तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविदर सिंह कलसी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष प्रभजोत सिंह, तराई किसान संगठन के कोषाध्यक्ष गुरजीत सिंह, भारतीय सिख संगठन जिलाध्यक्ष संतोख सिंह ने पत्रकारों को बताया कि तीन कृषि कानून वापस लेने के दौरान प्रधानमंत्री ने एमएसपी के लिए कमेटी बनाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया है। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए हैं। मोर्चा प्रधानमंत्री के रुद्रपुर आगमन का विरोध करेगा। मटर, लाई की फसल बर्बाद हो रही है, मगर एमएसपी को लेकर कोई गारंटी नहीं मिल पा रही है। गन्ने की फसल का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसान संगठन विरोध के लिए पूरी रणनीति तैयार कर अपना काम करेगा।

मौसम ने मोदी को दी हरी झंडी

रुद्रपुर : इन दिनों तल्ख चल रहे मौसम ने भी पीएम मोदी को हरी झंडी दे दी है। मैदानी क्षेत्रों में आगामी तीन दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने 10 से 12 फरवरी तक मौसम साफ रहने, ठंड में बढ़ोतरी व हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। यदि यह भविष्यवाणी सच साबित हुई तो पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने में मौसम का भी अहम योगदान रहेगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की भागदौड़ शुरू हो गई है। इसी क्रम में विभिन्न पार्टियों के आला कमान भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड में प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूचना मिली है। इसके अनुसार श्रीनगर में 10 फरवरी, अल्मोड़ा में 11 व रुद्रपुर में 12 फरवरी को पीएम मोदी तराई की जनता को संबोधित करेंगे। जीबी पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि 12 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 12 की रात से मौसम के फिर करवट लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को तराई में 16 मिमी वर्षा हुई।साभार न्यू मीडिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts