Connect with us

Uncategorized

बाइकसवार दो युवकों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गदरपुर । मामूली बात पर कहासुनी के बाद बाइकसवार दो युवकों ने एक युवक पर तमंचे से गोली चला दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। वारदात के बाद आरोपी युवक भाग निकले।
गदरपुर के बहरा वजीर गांव निवासी जसवीर सिंह (30) पुत्र गुरबख्श सिंह शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात गांव में ही एक दुकान पर गया था। वह दुकानदार से बातचीत कर रहा था, तभी बाइकसवार दो युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाइकसवार युवकों की किसी बात को लेकर जसवीर से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो बाइकसवार एक युवक ने जसवीर पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही जसवीर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों ने जसवीर को सीएचसी गदरपुर पहुंचाया।

प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजीव सरना तथा डॉ. अंजनी कुमार की टीम जसवीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर, परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे। बताया गया है कि गोली चलाने वाला बाइक सवार मृतक के परिचित थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts