Connect with us

Uncategorized

फॉर्च्यूनर कार में छह लाख की नकदी लेकर नेपाल जा रहे दो युवक गिरफ्तार

चंपावत। चंपावत पुलिस ने बिना कागजों के फारच्यूनर कार में भारत से नेपाल को छह लाख रूपए ले जा रहे हिमाचल प्रदेश के दो लोगों को मय वाहन व धनराशि के साथ गिरफ्तार किया है। पैसे व गाड़ी के साथ ही दोनों को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबन्धित सामानों व निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि ले जाने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में चौकी शारदा बैराज बनबसा थाना बनबसा के पास से वाहन फॉर्च्यूनर नंबर एचआर -34डी-8619 में सोनम पुत्र सिम्मी, निवासी सियाल रोड मनाली कुल्लू हिमाचल प्रदेश व रमेश श्रेष्ठा पुत्र रतन श्रेष्ठा ग्राम मसाला कुल्लू हिमाचल के कब्जे से भारत से नेपाल को ले जाते हुए बरामद किये गये। दोनों व्यक्तियों से इस धनराशि के सम्बन्ध में वैध कागजात दिखाने को कहा गया तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नही कर पाये।दोनों व्यक्तियों को मय धनराशि व वाहन के अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।पुलिस टीम में लक्ष्मण सिंह जगवाण थानाध्यक्ष बनबसा, उपनिरीक्षक कैलाश जोशी,कांस्टेबल अनिल कुमार,संजय शर्मा, विनोद चौहान संजय शर्मा शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts