Connect with us

Uncategorized

आसमान से महाराष्ट्र के दो गांवों में गिरीं वस्तुएं, लोहे का छल्ला व गोला बरामद

एएनआइ। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदवाही तहसीर के अंतर्गत दो गांवों में शनिवार रात आसमान से दहकती हुई एक 3 मीटर की रिंग और एक गोला गिरा। यहां के तहसीलदार गणेश जागडाले ने रविवार को यह जानकारी दी। चंद्रपुर के जिलाधिकारी अजय गुलहाने ने इस बारे में कहा था कि स्थानीय लोगों ने शनिवार को अपराह्न करीब 7.50 बजे सिंदवाही तहसील के लाडबोरी गांव में खुले भूखंड में लोहे का एक छल्ला मिलने की बात कही। लोगों ने बताया कि लोहे का छल्ला पहले वहां नहीं था और इसलिए इसके आसमान से गिरने की बात कही जा रही है। इस क्रम में मुंबई के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को भी इससे अवगत कराया जा चुका है। अब यहां का एक दल चंद्रपुर के गांव का दौरा कर सकता है।

डेढ़ फुट के व्यास वाला है गोला 

गोले का व्यास एक से डेढ़ फुट है और इसे जांच से लिए रख लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया, ‘हमने कनिष्ठ राजस्व अधिकारियों को जिले के प्रत्येक गांव में भेजा है,ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं किसी गांव में और कोई वस्तु गिरी तो नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उत्तरी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार शाम आसमान से दहकती हुई अज्ञात वस्तुएं गिरने की सूचना दी थी।

जानें लोगों ने क्या कहा- 

पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बताया कि सिंदवाही तहसील के लाडबोरी गांव में शाम करीब पौने आठ बजे एल्यूमिनियम और स्टील की एक वस्तु गिरी। इस तरह के दृश्य महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला और जलगांव जिलों में शाम करीब साढ़े सात बजे और पड़ोसी मध्य प्रदेश के बड़वानी, भोपाल, इंदौर, बैतूल और धार जिलों में भी देखने को मिले। विशेषज्ञों ने अनुमान व्यक्त किया है कि ये या तो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने वाले उल्कापिंड हो सकते हैं या राकेट बूस्टर के टुकड़े हो सकते हैं, जो उपग्रह प्रक्षेपण के बाद गिर जाते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts