Connect with us

Uncategorized

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर के जरिए हुई सवा दो सौ करोड़ रुपए की ठगी, एफबीआई समेत कई एजेंसियों को भेजी सूचना

देहरादून। फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर के जरिए सवा दो सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी का पता चला है। इस लेनदेन की जानकारी एसटीएफ ने ईडी, आईबी और अमेरिका में एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) समेत दस एजेंसियों को भेजी है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने भी एसटीएफ को बहुत सी जानकारी मुहैया कराई है। इस मामले में एक मीडिया हाउस का नाम भी सामने आ रहा है। इसकी भी एसटीएफ जांच में जुटी है। मीडिया हाउस से जुड़ा आरोपी कॉल सेंटर ठगी में फरार है। एसटीएफ ने 21 जुलाई को न्यू रोड पर कॉल सेंटर में छापा मारा था। यहां से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई थी। मौके से 1.26 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। कॉल सेंटर से अमेरिका और कनाडा के लोगों से बात की जाती थी। उनके कंप्यूटर में एक वायरस भेजकर उसे हैंग कर दिया जाता था। बाद में डॉलर लेकर उसे ठीक किया जाता था। एसटीएफ ने वहां से 250 लैपटॉप और 85 कंप्यूटर बरामद किए थे। इसमें एसटीएफ को मनी लॉड्रिंग होने की बात का पता चला था। इसकी जानकारी सरकार को भी दी गई थी। अब एसटीएफ फरार आरोपियों के साथ ही जिनकी शह पर यह कॉल सेंटर चल रहा था, उनकी तलाश है।
एसटीएफ ने ईडी, आईबी, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, अमेरिका (एफबीआई), रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी), डिपार्टमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीओटी), सीजीएसटी, एसजीएसटी, डीआरआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस ठगी की सूचना भेजी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts