Connect with us

Kasturi News

दोनों युवक बाइक पर सवार होकर केदारनाथ से वापस लौट रहे थे, कि तभी गुप्तकाशी में बाइक का एक्सीडेंट हो गया।

Uncategorized

केदारनाथ से लौट रहे थे दो दोस्त, खाई में गिरी बाइक, 1 दोस्त की मौत..दूसरा गंभीर

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आए दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर केदारनाथ से वापस लौट रहे थे, कि तभी गुप्तकाशी में बाइक का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे।

हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुप्तकाशी क्षेत्र में हुआ। पुलिस को यहां दो युवकों के खाई में पड़े होने की सूचना मिली। ये भी पता चला कि युवकों के मोबाइल चल रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने लोकेशन का पता लगाया और घटनास्थल तक पहुंच गई। वहां मदन फर्नीचर, सेमी के पास मोड़ पर एक बाइक सड़क पर पड़ी दिखाई दी।

जबकि वहीं पर करीब 50 मीटर नीचे खाई में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था, उसका साथी बेहोशी की हालत में था। दोनों घायलों को लोगों की मदद से खाई से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

मरने वाले युवक का नाम सुरेश है, वो बरेली का रहने वाला था। सुरेश का साथी सुशील भी गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवकों के घर पर सूचना दे दी गई है। इनके साथ दो अन्य लोग भी बाइक से केदारनाथ आए हुए थे। सभी केदारनाथ से दर्शन करके वापस रुद्रपयाग लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक का एक्सीडेंट हो गया। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts