Connect with us

Uncategorized

चमोली में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

खबर शेयर करें -

चमोली। यहां जिले की गोपेश्वर पोखरी सड़क पर देवखाल के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा ऐसा था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला और राजस्व पुलिस कौ सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक अनिल सेमवाल (२८) पुत्र चक्रधर सेमवाल, निवासी छेमी, देवखाल और संजय (३६) पुत्र चंद्रशेखर निवासी गणाई जोशीमठ त्रिशूला से देवाखाल लौट रहे थे। इस दौरान देवखाला के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे कार में सेवार अनिल और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की ओर से सूचना दिए जाने पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया मगर दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts