Connect with us

Uncategorized

कैबिनेट की मोहर- उत्तराखंड में 7000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित

उत्तराखण्ड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तान्तरित करने के सम्बंध में आज कैबिनेट से प्रस्ताव पारित हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीघ्र ही भर्ती परीक्षाओं का एक कैलेंडर जारी कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं का मनोबल बनाए रखने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र से शीघ्र परीक्षाएं कराकर युवाओं को नौकरी देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। युवा बेरोजगारों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धी माहौल देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने वर्तमान विज्ञापित पदों के साथ-साथ राज्य सरकार के सभी विभागों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपने यहां सीधी भर्तियों के रिक्त पदों की सूची बनाते हुए आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे भविष्य की परीक्षाओं का भी एडवांस कैलेंडर जारी किया जा सकेगा। वे समस्त परीक्षाएं जिनमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किसी भी चरण की परीक्षा आयोजित कर परिणाम घोषित कर दिया गया है किन्तु चयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उन परीक्षाओं की अवशेष कार्यवाही उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की जाएगी। वे समस्त परीक्षाएं जिनमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आवेदन आमंत्रित किये जा चुके हैं तथा कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की गयी है, उनमें लोक सेवा आयोग की परिधि में जाने के पश्चात् पुनः विज्ञप्ति प्रकाशित किए जाने की दशा में अभ्यार्थियों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts