Connect with us

Uncategorized

ट्रैफिक जाम से अभी नहीं मिलेगी निजात, जानिए कितने दिन में बनेगा वैली ब्रिज

काठगोदाम में पुराने कलसिया पुल पर वाहन संचालन बंद होने के बाद रोजाना लम्बा जाम लग रहा है। लोगों को हो रही परेशानी और पर्यटन सीजन करीब होने के चलते यहां वैली ब्रिज लगाने का फैसला लिया गया था। वीरभट्टी से वैली ब्रिज खोलकर काठगोदाम में लगाया जाना है।

जिला प्रशासन की मंजूरी पर एनएच ने पुल को खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन अभी वैली ब्रिज लगने में करीब 20 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में लोगों को अभी कुछ और दिन परेशानी झेलनी पड़ेगी। एनएच हल्द्वानी खंड के सहायक अभियंता एनबी थापा ने बताया वीरभट्टी में वैली ब्रिज को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है।

पुल को खोलकर काठगोदाम तक लाया जाएगा। यहां पूरा पुल दोबारा से जोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया में 15 से 20 दिन का समय लगने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 30 मार्च को टेंडर खुलेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

दरअसल, कलसिया नाले पर बना पुराना पुल असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद वाहन संचालन के लिए बंद कर दिया गया था।  अक्तूबर में हुए टेंडर में जिस ठेकेदार को काम सौंपा गया था उसने काम शुरू करने की मंजूरी मिलने पर चार महीने की देरी होने के चलते निर्माण सामग्री महंगी होने की बात कहते हुए काम करने से मना कर दिया था। ऐसे में एनएच को निर्माण के लिए दोबारा टेंडर कराने पड़ रहे हैं।

काठगोदाम में जाम से नहीं मिली राहत
कलसिया पुल के पास वन-वे होने के कारण शुक्रवार को वाहन रेंगते हुए चलते रहे। काठगोदाम से रानीबाग पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। पुलिस के दिन जाम सिर दर्द बनता जा रहा है। सड़क वन-वे होने के कारण यहां पर हर रोज सुबह से शाम तक जाम की स्थिति रहने लगी है। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts