Connect with us

Uncategorized

किराया बढ़ाने के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, नैनीताल नगर पालिका के खिलाफ निकाला गुबार

नैनीताल। नगर पालिका पालिका परिषद नैनीताल की नगर पालिका द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से ट्रेड टैक्स व पालिका द्वारा आवंटित दुकानों का किराया बढ़ाने का फ़ैसला लिया है। पालिका के इस निर्णय से नाराज व्यापार मंडल मल्लीताल ने गुरुवार को मल्लीताल में जुलुस प्रदर्शन निकाल नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही इस संबंध में ईओ आलोक उनियाल को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मल्लीताल व्यापार मंडल के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल जो हुए। एक तरह से व्यापार मंडल का अपनी एकता का प्रदर्शन करना भी था। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी व महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि पालिका द्वारा ट्रेड लाइसेंस में भारी वृद्धि की जा रही है साथ ही दुकानों का किराया बढ़ाया जा रहा है।

दूसरी तरफ पन्त पार्क से फड़ नहीं हटाये जा रहे हैं। जिसका खिलाफ व्यापारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, भारती कैड़ा, रईस अहमद, विवेक वर्मा, दिव्यन्त साह, भूपेंद्र बिष्ट, कुंदन बिष्ट, अफजाल सिद्दीकी विवेक साह, पालिका सभासद मोहन नेगी, सोनू बिष्ट, वकील उद्दीन, रुचिर साह, इसरार बेग, जीत सिंह आनन्द, सुधीर वर्मा, भोटिया जीत सिंह आनंद आनंद खंबा अमरप्रीत सिंह सुखविंदर सिंह मनोज बिष्ट हिमांशु जोशी गिरीश जोशी मक्खन गिरीश कांडपाल रईस खान फिरोज सिद्दीकी जमाल सिद्दीकी जमील अहमद मार्किट के व्यापारी समेत बड़ी संख्या में अन्य व्यापारी शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts