Connect with us

Uncategorized

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

आज का राशिफल दिन सोमवार 1 अगस्त चंद्रमा का संचार सिंह राशि के उपरांत कन्या राशि में होगा। कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा। कई अन्य राशियों के लिए भी आज का दिन धन लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आइए जानते हैं गणेश जी की कृपा से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए अगस्त महीने का पहला दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज के दिन आपके प्रेम जीवन में नई शुरुआत होगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। आपकी आज समाज में अच्छी खासी पहचान बनेगी। अपने धैर्य और प्रतिभा से आप अपने शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। आज आपके कारोबार में सुधार होगा। आपको अच्छा खासा व्यावसायिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार की संभावना है। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि: बात को साबित करने में सफल रहेंगे

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

वृषभ राशि के लोगों के लिए गणेशजी की कृपा से दिन नई चीजें सीखने में सफलता दिलाने वाला रहेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बात को साबित करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। आर्थिक मामलों के बारे में अधिक सोचने की जरूरत होगी।

आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग की पूजा करें।

मिथुन राशि: दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

मिथुन राशि के लोगों के लिए गणेश जी बता रहे हैं कि आज का दिन व्यापार में थोड़ा बदलाव वाला रह सकता है। आज आपकी मुलाकात धार्मिक गतिविधियों वाले लोगों से होगी। उनसे मुलाकात के बाद आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक और सकारात्मक बदलाव लाएगा। आज के दिन आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप शारीरिक और मानसिक तौर पर थकान महसूस करेंगे।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार को शिव परिवार की पूजा करें।

कर्क राशि: मेहनत का पूरा फल मिलेगा

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन गणेश जी की कृपा से प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के करियर में प्रगति मिलने के कारण थोड़ा प्रसन्न रहेंगे। आज आपको व्यापार में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत के कारण मनोकामनाएं पूरी होगी। आज आप अपने अधिकतर काम घर से ही करना शुरू कर देंगे। आपको रोजगार के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज की गई छोटी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं।

सिंह राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन गणेश जी की कृपा से सपनों को साकार करने वाला रहेगा। बस आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज आपको धन लाभ हो सकता है। दरअसल आज अपने पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन ख़र्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। आज आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है। गर्म और ठंडे मौसम के कारण गले में परेशानी होगी। छात्रों को उनकी प्रतिस्पर्धा से संबंधित परीक्षा में उचित परिणाम मिलेगा।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और पांच दीपक जलाएं।

कन्या राशि: मन को खुशी मिलेगी

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन गणेश जी के आशीर्वाद से आपका मनोबल बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर का सहयोग मिलने से आपका मनोबल बना रहेगा। आपको सलाह है कि जल्दबाजी में कोई काम न करें शांति से काम पूरा करने का प्रयास करें। दिन आपके लिए मानसिक रूप से काफी संतोषजनक रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास और बहुत ही करीबी लोगों से होगी जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। आपको सलाह है कि आज ज्यादा सोच विचार करने में समय बर्बाद न करें।

भाग्‍य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ हे। माता पिता का आशीर्वाद लें।

तुला राशि: रुचि आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ेगी

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

तुला राशि के लोगों के आज रुके हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। इतना ही नहीं आपको नए और अच्छे मित्र भी मिल सकते हैं। कारोबार में फिलहाल ज्यादा सुधार की जरूरत नहीं है। आज आपकी रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ेगी। वैसे वैसे ही आपके विचार भी सकारात्मक होते जाएंगे। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन, अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल ही लेंगे।

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि: सहयोग से खासा लाभ मिलेगा

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज धन के योग बन रहे हैं। आपको सलाह है कि आज दूसरों की सलाह लेने की जगह अपने मन की आवाज़ सुने और इस पर अमल करें। इतना ही नहीं आज आपको अपने गुरु के सहयोग से अच्छा खासा लाभ मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए काफी उत्साहवर्धक रहेगा।

आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

धनु राशि: रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करेंगे

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

गणेशजी के अनुसार, आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ी राहत दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कमजोरी के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। आज का दिन आपका अधिकांश समय रोजमर्रा के कामों में बीतेगा। अगर आपको कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज उसपर काम करें।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

मकर राशि: काम निपटाने में सफल रहेंगे

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

गणेशजी कहते हैं कि आज मकर राशि के लोगों को अपने व्यापार में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको उधार दिया हुआ पैसा और कहीं अटका पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। लोगों से बातचीत करके आप अपना काम अच्छे से निपटाने में सफल रहेंगे। आज आपको कोई नई जानकारी मिल सकती है।

भाग्‍य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: सफलता मिलने की पूरी संभावना

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज पारिवारिक माहौल सकारात्मक बना रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा के किसी कार्य में अच्छी खासी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इस समय वर्तमान ग्रह स्थिति आपको जबरदस्त शक्ति दे रही है। बिजनस में आप अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि: घर का माहौल अच्छा रहेगा

Today 1 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

मीन राशि के लोगों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। छात्रों को फिलहाल, अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके अच्छे व्यक्तित्व के कारण दूसरे आपके साथ संबंध बनाने चाहेंगे। घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। 

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts