Connect with us

Uncategorized

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

Today 23 December शुक्रवार 23 दिसंबर का दिन राशियों के लिए शुभ होगा, आइए देखते हैं आपका राशिफल। आज वृष राशि के लोगों को कहीं से शुभ समाचार मिलने की उम्‍मीद है। सिंह राशि के लोगों को सलाह है कि आज आप अहंकार से दूर रहें, वरना अपना की नुकसान कर लेंगे। मेष से मीन तक जानिए आज सभी राशियों के किस्‍मत के सितारे क्‍या कह रहे हैं।

शुक्रवार 23 दिसंबर चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में होगा। यहां चंद्रमा के साथ आज सूर्य, बुध और शुक्र भी होंगे। इसके साथ ही आज इस चतुर्ग्रही योग पर गुरु की भी दृष्टि रहेगी। ऐसे में आज लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, सहित कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज मिथुन और कन्या राशि के जातकों को सितारे लाभ प्रदान कर रहे हैं। ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से जानिए आपके लिए आज 23 दिसंबर का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : कोई भी फैसला लेने से पहले सोच लें

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

मेष राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है और आज आपको अपनों की तुलना में बाहरी लोगों से अधिक लाभ मिल सकता है। समझ और विवेक से काम लेंगे तो परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। परिवार और पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भावुक होकर कोई फैसला न लें। जमीन से जुड़े मामलों में मुश्किलें आ सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से सोच लें। व्यावसायिक कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और विवाह के लिए अच्‍छे संबंध आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ राशि : शुभ समाचार मिल सकता है

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह या सगाई से जुड़े कुछ शुभ कार्यों की बात चल सकती है। जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लोग आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की सराहना करेंगे। आज आपके हाथ से कुछ फालतू खर्च भी हो सकते हैं। वर्तमान में मध्यम-आय की स्थिति के कारण बजट का ध्यान रखना आवश्यक है। आपको अपने भाइयों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं।

मिथुन राशि : उधार लिया हुआ धन वापस मिलने से संतोष

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और आज फंसा हुआ या उधार लिया हुआ धन वापस मिलने से संतोष की अनुभूति हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम आज पूरा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक में फंसकर आपका समय बर्बाद हो सकता है। इस समय मार्केटिंग से जुड़े किसी काम के अच्छे परिणाम प्राप्‍त होंगे। रुपये-पैसे के लेनदेन की वजह से कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए लेन-देन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। व्यवसाय संबंधी कार्यों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कर्क राशि : बड़े व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त होगा

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आज उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ध्यान रखें कि अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त होगा। मौसेरे भाई बहनों से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अपनी मानसिक स्थिति को स्थिर रखें और इस बात का ध्यान रखें कि आपके मस्तिष्क में कोई नकारात्मक विचार उत्पन्न न हो। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने की संभावना है। कोई नई तकनीक या हुनर आपको कारोबार से जुड़े कामों में सफलता दिलाएगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि : अहंकार को अपने स्वभाव में शामिल न करें

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

सिंह राशि वालों के लिए आज पारिवारिक विवाद को सुलझाने का सही समय है। परिवार के साथ आज आप अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे। अहंकार को अपने स्वभाव में शामिल न करें। सरल स्वभाव बनाए रखें। किसी भी योजना पर काम शुरू करने पहले उसके बारे में ठीक से चर्चा कर लें। किसी रिश्तेदार की गलत बात से भी नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में अपने विचारों को सर्वोपरि रखें। अविवाहित लोगों के संबंध अच्छे रहेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

कन्या राशि : समय अनुकूल है

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का सार्थक परिणाम प्राप्‍त होगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। किसी रिश्तेदार की तरफ से दुखद समाचार प्राप्‍त होने की आशंका है। प्रेम संबंधों के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

तुला राशि : नजदीकी रिश्तेदार से अनबन

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

तुला राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति भाग्य को मजबूत कर रही है। अगर आप किसी जरूरी काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो तुरंत कोई फैसला लें। घर में साज-सज्जा से जुड़े कार्यों में भी कोई बदलाव कर सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें, वरना मुसीबत अपने लिए खड़ी कर सकते हैं। वर्तमान में व्यावसायिक कार्य के साथ-साथ कुछ नए कार्यों पर भी ध्यान दें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

वृश्चिक राशि : मान-सम्मान भी बढ़ेगा

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

वृश्चिक राशि वालों के लिए सलाह है कि आज अगर किसी प्रकार के बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो अभी यह विचार मन से निकाल दें। अपना ध्‍यान वर्तमान गतिविधियों पर केंद्रित रखें। पारिवारिक समर्थन भी आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। कार्य को प्रोत्साहन देने से समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जरूरत से ज्यादा सोचना और उस पर समय खर्च करना आपकी कार्यकुशलता को प्रभावित कर सकता है। सभी व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ हो सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

धनु राशि : माता-पिता का सम्‍मान करें

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी ऊर्जा को एकत्र करके किसी नए कार्य में लगाने का है। आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अपनी योजनाओं को शुरू करने के लिए समय अच्छा है। विरासत में मिली संपत्ति के मामले में आज कोई समाधान मिल सकता है। ध्यान रखें कि किस्मत आपका साथ तभी देगी, जब आप खुद भी मेहनत करेंगे। माता-पिता से कोई मतभेद न हो इस बात का ध्यान रखें, उनका सम्मान भी बनाए रखें। व्यवसाय के लिए सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए अपने काम करने के तरीके में बदलाव करें। पारिवारिक मामले शांति से सुलझाएं।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि : कार्यकुशलता पर भरोसा रखें

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

मकर राशि वालों के लिए आज ग्रह गोचर की स्थिति शुभ है। आपको अपने काम में विश्वास के साथ आगे बढ़ने की जरूरत हे। दूसरों से अपेक्षा न करें बल्कि अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखें। प्रकृति आपकी मदद जरूर कर सकती है। अपने व्यवहार में संदेह उत्पन्न न होने दें। छात्र अपने किसी प्रॉजेक्ट में असफलता के कारण कुछ तनाव में रह सकते हैं। निराश न हों और पुनर्विचार करें। इस समय कर्मचारियों और सहकर्मियों को भी अपनी क्षमता के अनुसार पूरा सहयोग मिल सकता है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

कुंभ राशि : दिखावे के चक्कर में गलत खर्च न करें

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍स्‍ता वाला रहेगा और आज कुछ ऐसे जरूरी काम आ सकते हैं जिनको आप टाल नहीं सकते। आज प्रॉपर्टी के कामकाज से जुड़ी किसी योजना पर काम आरंभ कर सकते हैं। अपने लिए ज्यादा जिम्मेदारी लेने के बजाय उन्हें बांटना सीखें। वहीं दिखावे के चक्कर में गलत खर्च न करें। पेशेवर जगह पर आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ हो सकते हैं। काम के बीच में आराम करें।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें ।

मीन राशि : पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी

Today 23 December आज का राशिफल 23 दिसंबर : धनु राशि में 4 ग्रहों का संयोग, मिलेगा मिथुन कन्या समेत कई राशियों को फायदा

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा कर सकती है। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान भी आपको तनाव से मुक्ति दिला सकता है। इस समय में अनेक प्रकार की लाभकारी और सुखद स्थितियों का निर्माण हो सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका गुस्सा और अहंकार किसी क़रीबी दोस्त से संबंध खराब करवा सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए और शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts