Connect with us

Uncategorized

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

रविवार 2 अक्टूबर को चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में होगा जिससे गजकेसरी योग बनेगा। साथ ही आज बुध भी कन्या राशि में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की शुभ स्थिति से आज का दिन मकर राशि वालों को धन का लाभ दिलाएगा, उधार लिया धन वापस मिल सकता है। देखिए बाकी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि : धार्मिक विषयों में रुचि रहेगी

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

आज का दिन मेष राशि के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। गणेशजी कहते हैं कि जिस काम के लिए आप कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, वह किसी संपर्क से बन जाएगा। धार्मिक विषयों में रुचि रहेगी, किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आध्यात्मिक खुशी मिलेगी। आपके सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा और विरोधी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। दोपहर के समय किसी सूचना से मन परेशान हो सकता है।
भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। कवच, कीलक और अर्गलास्तोत्र का पाठ कीजिए, दुर्गा के 32 नामों का जप बहुत ही शुभ फलदायी होगा।

वृषभ राशि : करीबी से विवाद की आशंका

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि वृष राशि वालों का आज का अधिकांश समय पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी, कला जगत से जुड़े लोगों को अपनी कला से लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से खुशी और शांति मिलेगी। किसी छोटी-सी बात को लेकर आपके किसी करीबी से विवाद होने की भी आशंका दिखती है। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन आपको इनसे परेशान नहीं होना चाहिए। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। व्यापारियों को अपने कर्मचारियों पर नजर बनाए रखना चाहिए।
भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। देवी कालिका की उपासना करें, सप्तशती के सातवें अध्याय का पाठ करें।

मिथुन राशि : लेन-देन और उधार से बचें

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

आज मिथुन राशि वालों को अपनी मेहनत और लगनशीलता से लाभ मिलेगा। गंभीर सोच और व्यवहारिकता से आप काम करेंगे जिसका आपको कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा नई योजनाओं पर काम करने का सही समय है। किसी मित्र या रिश्तेदार से विवाद होने की आशंका है समझदारी के काम लें। आपके लिए सलाह है कि अपने पर भरोसा रखें, दूसरों को अपने मामले में आगे करके किसी से बात करना नुकसानदायक होगा।। लेन-देन में उधार से आपको बचना चाहिए। परिवार जीवन में कुल मिलाकर आनंद का माहौल रहेगा।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत साथ देता दिख रहा है। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं, दुर्गा चालीसा का पाठ कीजिए।

कर्क राशि: राजनीतिक मामलों में प्रभाव बढ़ेगा

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

कर्क राशि वालों के लिए आज गणेशजी कहते हैं कि राजनीतिक मामलों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कोई उलझा हुआ काम भी मित्रों के सहयोग से सुलझेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रुपये और पैसों के मामले में हाथ थोड़े तंग हो सकते हैं। क्योंकि आमदनी से पहले ही खर्च के रास्ते तैयार रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा जो आपके लिए बेहतर होगा।
आज भाग्य 72 % आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिवजी की पूजा करें, देवी को मिसरी को भोग लगाएं।

सिंह राशि : मिलाजुला रहेगा दिन

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन सिंह राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। साहस और कार्यकुशलता से आपका काम बनेगा। जो काम बहुत समय से पूरा नहीं हो पा रहा था वह काम भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए क्योंकि मन विचलित रह सकता है। घरेलू और दैनिक जीवन के काम में कुछ बाधा आएगी जिससे थोड़े असहज महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपके सलाह यह है कि लोन और कर्ज जैसी बातों से आज दूर ही रहें।
भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। सिंह राशि के लोग आज देवी के बीज मंत्रों का जप करें। पिता से आशीर्वाद लें।

कन्या राशि : अनुभव का लाभ उठा पाएंगे

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

कन्या राशि वालों के लिए आज गणेशजी कहते हैं कि किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और अनुभव का भरपूर लाभ उठा पाएंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। संतान की ओर से खुशी पाएंगे। दोपहर से पहले जरूरी काम पूरा कर लेना बेहतर होगा। पारिवारिक मामला आगे बढ़ सकता है। किसी भी विवाद को धैर्य और संयम से सुलझाने का प्रयास करें।
भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। देवी कात्यायनी की पूजा करें, माता को शहद अर्पित करें।

तुला राशि : शुरुआत बेहद सुखद रहेगी

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि आज तुला राशि वालों की दिन की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण चाहत आज पूरी हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभा पाएंगे और आपको संतुष्टि मिलेगी। किसी सहकर्मी या रिश्तेदार की बात को लेकर आपका मूड खराब हो सकता है, बेहतर होगा अपने आप में खुश रहें, लोगों की बातों को ज्यादा दिल से न लगाएं। धर्म-कर्म के काम में मन लगेगा। धार्मिक पुस्तकों और कथाओं को पढ़ या सुन सकते हैं।
भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ हे। किसी कन्या को मीठा भोजन खिलाएं। दुर्गा कवच का पाठ करें कीलक और अर्गला सहित करें।

धनु राशि : सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि आज समय की गति धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगी। संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर सोच विचार में रहेंगे, बच्चों के साथ शुभ समय भी बिताएंगे। किसी मित्र या संबंधी से मिलकर खुशी होगी। आपके लिए आज सितारे कह रहे हैं कि काम में लापरवाही से बचें नुकसान होने की आशंका। रचनात्मकता का लाभ मिलेगा लेकिन आपकी व्यस्तता से घर के लोगों को परेशानी हो सकती है।
आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। देवी दुर्गा की पूजा करें और लाल फूल की माला चढाएं।

वृश्चिक राशि : नुकसान होने की आशंका

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि आज वृश्चिक राशि वालों की ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। महत्वपूर्ण लेन-देन आज पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ खरीदारी कर सकते हैं और मनोरंजन पल बिताएंगे। किसी काम में आज आप बहुत प्रयास करेंगे लेकिन किसी कारण से वह काम बनते-बनते रह जाएगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। व्यापार में आप अपना कोई काम पूरा करने में सफल रहेंगे।
भाग्य आज 95 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें, देवी को लाल फूल बीज मंत्र के साथ अर्पित करें।

मकर राशि : उधार दिया पैसा वापस मिलेगा

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

गणेश कहते हैं कि समय अनुकूल है किसी ने आपसे उधार लिया हुआ है तो दिया गया धन वापस प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आपकी प्रतिभा निखरेगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कुछ व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें। दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। अहंकार और जिद के से बचें इससे आपकी छवि खराब हो सकती है।
भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान देना चाहिए। दुर्गा चालीसा के प्रथम अध्याय का पाठ करें।

कुंभ राशि : किसी सूचना से परेशान होगा मन

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वाले आज अपनी पसंद के काम में मन लगाएंगे। इससे आपको मानसिक और आध्यात्मिक शांति मिलेगी। जोखिम भरी गतिविधियों से बचें। कोई सूचना से आपका मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत और लगन का सही परिणाम मिलेगा इसलिए काम में लापरवाही से बचें। पारिवारिक व्यवस्था अच्छी तरह से बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे।
आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। देवी काली की पूजा करें। माता काली को मखाने की माला भेंट करें।

मीन राशि : मेहनत से सफल होंगे कार्य

Today 2 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : बुध की बदली चाल, मकर राशि वाले पाएंगे लाभ जानें अपने भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खट्टा मीठा अनुभव देने वाला होगा। आप अपने अधिकांश कार्यों को अपनी मेहनत से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार और दोस्तों के सहयोग से काम में सफलता पाएंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास सफल होंगे। संतान के व्यवहार से थोड़ी परेशानी होगी। संवाद करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। गलत बोलने से आप परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यापार बढ़ाने के लिए किसी के साथ की गई साझेदारी सफल होगी।
भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। दुर्गा नाम स्तोत्र का पाठ कीजिए।

ज्योतिष मित्र चिराग दारुवाला (पुत्र बेजन दारूवाला )

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts