Connect with us

Uncategorized

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल, गुरुवार 20 अक्टूबर को चंद्रमा का प्रवेश सिंह राशि में होगा जबकि आज बुध कन्या राशि में अस्त हो रहे हैं। नक्षत्रों की बात करें तो आज आश्लेषा नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए लाभप्रद होगा, इन्हें आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। देखिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कठिन रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। यदि आप पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ते हैं, तो आपको लाभ होगा। किसी भी मतभेद को जल्द दूर करने का प्रयास करें। महिलाओं का दिन पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र और युवा पूरी तरह से अपनी पढ़ाई-लिखाई और करियर पर ध्यान देंगे।

आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

वृषभ राशि: मन में शांति रहेगी

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि वाले परिवार वालों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। मन में शांति रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से धन की समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा। घर में दिवाली के मौके पर साफ-सफाई का जोर रहेगा और त्योहार के मौके पर किसी करीबी सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। आपकी सलाह का पालन करते हुए कोई व्यक्ति अध्ययन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाएगा।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। तुलसी की एक माला से ओम बृं बृहस्पते नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि: काम का बोझ साझा करेंगे

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि आज मिथुन राशि वाले खुद को काफी काबिल समझेंगे। भाग्य के बल पर आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। धन और सफलता का सर्वोत्तम योग बन रहा है। आप किसी अच्छी जगह की यात्रा की योजना बना सकते हैं। किसी के साथ अपना काम का बोझ साझा करने से आप थोड़ा आराम महसूस कर पाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है, रिश्ते के लेकर बातचीत हो सकती है।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि: आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों के जीवन में कुछ बेहद खुशी के पल आने वाले हैं। आप नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर के सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और सभी से रिश्ते भी मजबूत होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से सहकर्मी प्रभावित होंगे। कठिन परिश्रम से कठिन कार्य भी पूरे हो जाएंगे।

भाग्य आज 70 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह राशि: जल्दबाजी में काम करने से बचें

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों को आज अपनी सोच और व्यवहार को नियमित रखना चाहिए। आभूषण और पोषक तत्व खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए प्रयोग करने से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी तरह की मुश्किलें आपके सामने आ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। जल्दबाजी और अति उत्साह में काम करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कन्या राशि: आपकी छवि मजबूत होगी

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों का दिन आज मंगलमय रहेगा। आपकी छवि मजबूत होगी। संपर्कों और संबंधों से उपलब्धि प्राप्त करने में सक्षम होंगे। अपनी संपत्ति के बारे में किसी भी जानकारी को गोपनीय रखना ज्यादा जरूरी होगा। खुद के काम से ज्यादा दूसरों के काम में रुचि रहेगी। काम को लेकर गैर जिम्मेदार न बनें। पिता के साथ मिलकर सरकारी कार्यों को पूरे करेंगे, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ होगा।

आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

तुला राशि: मौज मस्ती का माहौल रहेगा

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि आज तुला राशि वालों के परिवार में मौज मस्ती का माहौल रहेगा। दिवाली के मौके पर भाई-बहनों के साथ कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। लोहा और धातु का व्यवसाय करने वालों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने रिश्तेदारों से धन की मदद मिलेगी। आप अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक घटना को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका बन रही है।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

वृश्चिक राशि: आमदनी में वृद्धि होगी

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वाले जो चाहें करने के लिए उत्सुक रहेंगे। यह समय आपके लिए प्रभावशाली रहेगा। ऑफिस के काम पर आपको अपनी पकड़ बनानी होगी। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है और आपको कहीं से अचानक धन लाभ या इनाम मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और दिवाली को लेकर तैयारियां की जाएंगी।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: गलती करने से बचें

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों को आज बड़ों से पूरा सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तीव्र हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव की उम्मीद है। दिवाली की साफ-सफाई पर जोर रहेगा और माता-पिता से किसी काम को लेकर अनबन हो सकती है। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलती करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मकर राशि: योजनाओं को पूरा करेंगे

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वालों में आज आत्मविश्वास की भरमार रहेगी। आप जल्द ही नया घर बनाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। कुछ नई चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करें। परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी की स्थिति बन सकती है लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि: व्यापारियों के लिए दिन अच्छा

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वाले आज अपनी बुद्धि से सारे काम पूरे कर लेंगे। कुछ मीठा खाकर घर से निकलने से आपके सारे काम खत्म हो जाएंगे। राजनीतिक सत्ता का सहयोग मिलेगा। आयात व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। धन या संपत्ति के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। पिता के साथ कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करने जा सकते हैं।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मीन राशि: संयम रखना होगा

Today 20 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि आज मीन राशि वालों को अपनी आकांक्षाओं पर संयम रखना होगा। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए उतावले रहेंगे। आप किसी बाहरी गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। दिवाली के मौके पर घर में उत्साह का माहौल रहेगा और कुछ खास व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। काम से जुड़े अच्छे और व्यावहारिक विचार आपके दिमाग में आएंगे।

आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत साथ रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts