Connect with us

Uncategorized

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

शुक्रवार 5 अगस्त को चंद्रमा दिन रात शुक्र की राशि तुला में संचार करेंगे। चंद्रमा के तुला राशि में गोचर से ग्रहण योग भी आज पूरे दिन बना रहेगा। इसके साथ ही आज स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा जिसके स्वामी राहु हैं। ऐसे में आज का दिन बुध की राशि मिथुन और कन्या वालों के लिए कई मामलों में सुखद और शानदार रहेगा। देखिए विस्तार से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: लाभ के लिए करनी पड़ेगी खूब मेहनत

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

गणेशजी बता रहे हैं कि मेष राशि के लोग आज असंभव कार्यों को संभव करने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों को आज लाभ लेने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में आज किसी सदस्य की बीमारी पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है। जिस कारण आपको भविष्य के खर्चों को लेकर चिंता सता सकती है।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

​वृषभ राशि: काफी व्यस्त रहेंगे आप

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन गणेशजी के आशीर्वाद से काफी व्यस्त रहने वाला है। आज किसी विरोधी की आलोचना और रुकावट पर ध्यान दिए बिना अपना काम जारी रखेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज वेतन वृद्धि हो सकती है। खर्चे होंगे लेकिन आपको लाभ भी होता रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए परिवार में विचार विमर्श किया जा सकता है।
आज भाग्य 92 % आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

​मिथुन राशि: तरक्की मिलने की संभावना

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

मिथुन राशि के लोगों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। जिससे तरक्की मिलने की संभावना है। लेखकों और कला से संबंधित नामांकित व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष की तरफ से शाम को अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय नए लोगों के साथ संपर्क करने से लाभ होगा।

भाग्य आज 89 % आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​कर्क राशि: थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा दिन

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

कर्क राशि के लोगों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। कार्य में असफलता से आज मन निराशा से भरा रहेगा। जिससे आज आपके मन में क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में पद और सत्ता की महत्वाकांक्षा के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। समस्याओं को पर्याप्त समाधान न मिलने से आप मानसिक रूप से अशांति महसूस कर सकते हैं।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​सिंह राशि: मन रहेगा प्रसन्न

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

सिंह राशि के जातकों के लिए गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन मन को प्रसन्न करने वाला है। आज आपकी आस्था धर्म और अध्यात्म में अधिक रहने वाली है। व्यापार के लिहाज से भी दिन काफी अच्छा है आज व्यापार सामान्य से बेहतर चलेगा। लेकिन. आपको सलाह है कि आर्थिक मामलों में आज किसी पर जल्दी भरोसा न करें वरना आपको हानि होने की संभावना है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित व्यक्ति से हो सकती है।
भाग्‍य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि: अचानक धन लाभ संभावना

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन गणेशजी के आशीर्वाद से काफी मंगलमय होगा। आज आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा आप आज पूरे दिन हास्य और मनोरंजन के मूड में रहेंगे और अपने जुनून को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यों की छोड़ सकते हैं। आज आपको परिवार से सुख और खुशी मिलेगी। शाम के समय आपके लिए लकी साबित होगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

तुला राशि : व्यापार में मिलेगी सफलता

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। व्यापार में मिली अपार सफलता से आज आप संतुष्ट रहेंगे लेकिन, सिर्फ बैठकर लाभ पाने की आशा न करें। आपको सलाह है कि आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। फिलहाल, आप मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। । पारिवारिक माहौल शांत रहेगा और पार्टनर के साथ भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

आज भाग्य 72 % आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक जीवन में तनाव

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पारिवारिक तौर पर थोड़ा तनाव देखने के लिए मिल सकता है। आज घर परिवार में किसी बात को लेकर विवाह होने की संभावना है। धन में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। दोपहर में नौकरी और व्यापार से जुड़े कुछ मामले सुलझेंगे और लाभ कम होने की संभावना है।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

​धनु राशि: अपने काम पर दें ध्यान

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

धनु राशि के जातकों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज कार्यस्थल पर अपने काम पर ध्यान दें। नहीं तो वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दिन के अंतिम भाग में अचानक मेहमानों के आने से खर्च का बोझ बढ़ जाता है। परिवार के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालने में लाभ होगा।
भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाये।

​मकर राशि: मिलेंगे लाभ के अवसर

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

मकर राशि के लोग आज असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इस दौरान आपको लाभ के अवसर मिल सकते हैं लेकिन, आप असमंजस में रहने के कारण तुरंत उन अवसरों को लेकर फैसला नहीं कर पाएंगे। आपको सलाह है कि आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले अपनी माता या घर में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह मशवरा जरूर कर लें।
भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: समाज में मिलेगी सराहना

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए गणेश जी के अनुसार, आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। दोपहर का समय आप अपने बच्चों से संबंधित समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा दिखाई दे रहा है। आज उन्हें किसी शिक्षा प्रतियोगिता में जीत हासिल हो सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान के लिए आपको सराहना मिलेगी।
भाग्‍य आज 95 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि: निवेश से मिलेगा लाभ

Today 5 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज चमकेगा इन दो राशियों का सितारा, पाएंगे कामयाबी और धन लाभ

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। हालांकि, आप अगर कोई विशेष कार्य की शुरुआत करने का मन बना रहे हैं तो आपको फिलहाल इंतजार करना होगा। तभी आप कार्य को सफल बनाने की योजना अच्छे से बना पाएंगे। आज निवेश करने में संकोच न करें, पूंजी निवेश करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts