Connect with us

Uncategorized

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का राशिफल गुरुवार 8 दिसंबर को चंद्रमा का संचार दिन भर वृष उपरांत मिथुन राशि में होगा। चंद्रमा का मिथुन राशि में प्रवेश आपके लिए उन्नति के नए रास्ते खोलेगा। इसके अलावा आज तुला राशि के लोगों के लिए भी दिन भाग्योदय कराने वाला रहेगा। इस राशि के जातकों को सतर्कता से अवसर का लाभ उठाना चाहिए। देखिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ मीन राशि के लोगों का दिन आज कैसा रहेगा।

मेष राशि: समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष राशि के लोग आज अपनी कई समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज आप कुछ बातों को लेकर थोड़ा उलझन में रह सकते हैं ऐसे में आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। आज जब भी समय भी कुछ समय एकांत में बिताएं ऐसे करने से आप खुद में एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। हालांकि, आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी सी चिंताजनक रह सकती है।

आपका भाग्य आज 79 प्रतिशत रहेगा। चावल की खीर बनाकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं।

वृषभ राशि: जिम्मेदारी निभाने में कामयाब होंगे

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा। इसलिए आज जितना हो सके समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। इतना ही नहीं आज आप अपनी हर एक जिम्मेदारी अच्छे से निभाने में कामयाब हो पाएंगे। परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन में भी आनंददायक समय बीतेगा। हालांकि, आज का दिन व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। फिलहाल, आपके लिए शरीर के साथ साथ मानसिक रूप से स्वस्थ होने भी बेहद जरुरी है।

आज भाग्य 82 राशि आपके पक्ष में रहेगा। गाय माता को आटे की लोई में चने की दाल डालकर खिलाएं।

मिथुन राशि: आपके लिए नए मार्ग खुलेंगे

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज के दिन आपके लिए नए मार्ग खुलेंगे। साथ ही आज आप अपने निवेश को लेकर कुछ खास प्लानिंग कर सकते हैं। कहीं भी निवेश करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरुर लें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिलने से तनाव हो सकता है। यदि आप आप किसी के साथ लेनदेन कर रहे हैं तो उसपर थोड़ा नियंत्रण करने की जरूरत है। आज किसी के साथ विवाद में न पड़े। आज आप पर काम का बोझ अधिक रहने वाला है इसलिए आज आप अपने परिवार के लोगों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करें क्योंकि, नकारात्मक सोच आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।

भाग्य आज 87 प्रतिशत आपका साथ देगा। केले के वृक्ष की जड़ को गले में धारण करें।

कर्क राशि: मानसिक रूप से खुद को शांत रखें

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कर्क राशि के लोगों का आज योगदान सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में अधिक रहने वाला है। आज लोग आपकी योग्यता और कार्यकौशल के कायल होंगे। फिलहाल मानसिक रूप से खुद को शांत रखने के लिए आपके लिए बेहद जरूरी है कि कुछ समय खुद के लिए भी निकाले। इतना ही नहीं आज युवाओं को भी बुरी आदतों से बचकर रहने की सख्त जरुरत है। वरना इसका बुरा असर आपके व्यक्तित्व पर दिखाई दे सकता है। आज यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो उसपर अधिक सोच विचार करने की जरूरत है। पति पत्नी के बीच अच्छी बातचीत हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

भाग्य आज 93 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

सिंह राशि: स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सहायक साबित होगा। दरअसल, आज धीरे धीरे चीजें आपके पक्ष में होती जाएंगी। काम अधिक रहने के बाद भी आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बीताएंगे। आज आप अपने किसी मित्र या रिश्तेदार की आपको लेर गलतफहमी दूर हो सकती है। फिलहाल, आपके लिए किसी भी काम को करते समय सही बजट बनाना जरूरी होती है। हालांकि, आज आपको किसी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, घर परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग नहीं मिलने के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कन्या राशि: आत्मविश्वास को बनाए रखें

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने कुछ समय अपने मनपसंद के कामों में बिताना चाहिए। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। आज आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है जिस वजह से आप खुद को भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। फिलहाल, अपने मनोबल और ऊर्जा बनाए रखें। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें तभी आप आसानी से किसी भी समस्या से निजात पा सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों के कामकाज में आज वृद्धि हो सकती है। खुद पर डिप्रेशन और तनाव हावी न होने दें।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। केले के वृक्ष पर जल अर्पित करके दीपक जलाएं।

तुला राशि: अच्छी तरह से जांच पड़ताल करें

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

तुला राशि के लोगों को आज अपने समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। जितना हो सके अपने समय का सदुपयोग करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन के अनुसार, चलेंगे तो वह आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। यदि आज आप कहीं निवेश करना का मन बना रहें है या फिर आपको किसी को पैसा उधार देना है तो पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। वरना आप किसी और की बातों पर दखल देकर अपना नुकसान कर सकते हैं। यदि आपको व्यापार से संबंधित कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आज उनका समाधान हो सकता है। अगर आप किसी के साथ प्रेम संबंधों में है तो बेहद जरुरी है कि आप एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

आज भाग्य 72 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पूजा घर में हल्की की माला लटकाएं।

वृश्चिक राशि: काम के प्रति अधिक मेहनत करेंगे

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी निकट संबंधी की समस्या का समाधान करने में ही बीत जाएगा। आपके सामने कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां आ सकती है। लेकिन, आप अपने आत्मविश्वास से उसका सामना करने में सफल रहेंगे। इतना ही नहीं आज आपको संतान की तरफ से कुछ ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन काफी निराश होगा। आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा कि इस समय आप किसी से भी पैसे उधार न लें। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को फिलहाल, अपने काम के प्रति अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीली वस्तु जैसे फल, फूल, मिठाई आदि का दान करें।

धनु राशि: काम का बोझ अधिक रहेगा

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

धनु राशि वाले लोगों में आज जोश और उत्साह बना रहेगा। इतना ही नहीं आज आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बिता सकते हैं। युवा वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन नए अवसर दिलाने में काफी अच्छा रहने वाला है। इसलिए पूरी मेहनत के साथ अपने प्रयास करते रहें। फिलहाल, पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहने वाली है। जिस वजह से आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। इन कामों को करने में आपको खुशी मिलेगी। आज सरकारी कामकाज में आपको आंशिक सफलता मिल सकती है। काम अधिक रहने के कारण आप अपने वैवाहिक जीवन में अधिक समय नहीं दे पाएंगे।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

मकर राशि: नकारात्मक स्थिति में नियंत्रण न खोएं

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। दरअसल, आज आपकी कोई आर्थिक योजना साकार होने वाली है। जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। साथ ही आज आप कोई प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। फिलहाल, किसी भी नकारात्मक स्थिति में नियंत्रण न खोएं। आज व्यापार से जुड़े जितने भी फैसले हैं अगर वह आप खुद लेंगे तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पति पत्नी के बीच आज तालमेल काफी अच्छा रहने वाला है। जिससे परिवार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता सता सकती है।

भाग्य आज 68 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: समय बहुत ही अनुकूल रहेगा

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज कुंभ राशि के लोगों के संपर्क अपनी जैसी विचारधारा वाले लोगों से बनेंगे। साथ ही आज आपको कोई नई जानकारी हासिल हो सकती है। इतना ही नहीं आज आपकी स्किल्स में भी निखार आएगा। यदि आपको राजनीतिक कार्य पूरे करने है तो उसके लिए समय बहुत ही अनुकूल है। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार ईर्ष्यावश आपके खिलाफ अफवाह फैला सकतें है। लेकिन, वह आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। साझेदारी वाले कामों में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। घर परिवार में आज अच्छा माहौल रहेगा। परिवार के सभी लोग सुख शांति में रहेंगे। हालांकि, आज अपने सेहत का ख्याल रखें आपको सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि: अच्छा तालमेल बना रहेगा

Today 8 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि में आ रहे हैं चंद्रमा, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मीन राशिवालों के लिए आज का दिन किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कराने वाला रहेगा। हालांकि, आज आप बहुत ही हंसी खुशी से समय बीताएंगे। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपको उससे जुड़ा समाधान हासिल हो जाएगा। भाइयों से चल रहा मतभेद किसी अन्य सदस्य के सहयोग से सुलझेगा। इसलिए प्रयास करते रहें। फिलहाल, किसी भी महत्वपूर्ण बातों को नजरअंदाज न करें। व्यापार में फिलहाल, आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। पति पत्नी के बीच आज अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत का मामले में भी दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

भाग्य आज 83 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। ॐ बृ बृहस्पते नमः का जप करें।

 – ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts