Connect with us

Uncategorized

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

आज का राशिफल दिन सोमवार 8 अगस्त को चंद्रमा का संचार वृश्चिक उपरांत धनु राशि में होगा। जबकि आज ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में सावन के अंतिम सोमवार का दिन शिवजी की कृपा और गणेशजी के आशीर्वाद से आपके लिए कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल।

मेष राशि: आपकी इनकम अच्छी रहेगी

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि, आज आपके परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर आप अपना रुख स्पष्ट रखेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से देखें तो आज सब कुछ ठीक चलेगा, आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें इस विषय में खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे और इनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। अपनी ऊर्जा और कार्यक्षमता से आज आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं।

वृषभ राशि: मनोबल बनाए रखें

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

आज के दिन वृषभ राशि वालों को वाणी और व्यवहार में नरमी रखना चाहिए। वाणी में मधुरता और विनम्रता से आपको कार्यक्षेत्र के साथ ही पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। राजनीति में आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। कुछ नए अवसरों के मिलने के भी योग दिखते हैं। पैसों के लेन-देन में सफलता मिलेगी। आज सलाह है कि किसी तरह की कोई चुनौती आज आपके सामने आ सकती है, मनोबल बनाए रखें। विधार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मन भटकेगा।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मिथुन राशि: ठंडे दिमाग से सोचकर फैसला लें

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

मिथुन राशि के लिए गणेशजी कहते हैं कि, आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आज उत्साह में कुछ खर्च भी करेंगे। नए काम में कुछ बाधा आ सकती है। सलाह है कि, आवेश में आने की बजाय कुछ भी करने से पहले ठंडे दिमाग से सोचकर फैसला लें। अपने ऊपर से काम का दबाव कम करने के लिए जिम्मेदारी किसी और के साथ शेयर करेंगे।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान विष्णुजी की आराधना करें, शिवजी को 11 बेलपत्र अर्पित करें।

कर्क राशि: दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि, आज कर्क राशि के लोगों के दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। इस राशि के लोग आज आर्थिक विषयों को लेकर मानसिक उथल-पुथल में रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आज इस विषय में आपको आगे बढ़ना चाहिए। परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे। महिलाओं का दिन भी आज व्यस्तता में बीतेगा, कई अटके घरेलू कामों पर इनका फोकस रहेगा।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

सिंह राशि: विवेकशीलता से काम करेंगे

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

सिंह राशि के लोग आज गंभीरता और विवेकशीलता से काम करेंगे। किसी भी सलाह और सुझाव को आप ध्यान से सुनेंगे जो आपके लिए हितकारी होगा। नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे, राह आसान होगी। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन इनके लिए अच्छा रहेगा। आपके प्रयास और सलाह से आज किसी का भला भी होगा जिसे संतोष महसूस करेंगे।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं, शिवजी का गुड़ जल से अभिषेक करना भी शुभ फलदायी रहेगा।

कन्या राशि: व्यावहारिक कामों में रुचि रहेगी

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि, आज शाम तक कन्या राशि के लोगों को आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत और हौसलों के दम पर कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, फैसला सोच समझकर लें। जिन लोगों का पैसा अटका है उन्हें किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रह सकता है। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रुचि रहेगी। नौकरी करने वालों को आज काम में गंभीर रहना चाहिए, लापरवाही से बचें।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला राशि: सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि, तुला राशि के लोग आज नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिश शुरू कर दें सफलता के चांस बेहतरीन हैं। इस राशि के कारोबारी बिजनस के कुछ मामलों को बेहद समझदारी से निपटा सकते हैं। धन में वृद्धि का अच्छा संयोग बना हुआ है। तुला राशि के लोगों के लिए सलाह है कि किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए, उतावलेपन से नुकसान होगा। गृहस्थ जीवन में कुछ नयापन का अहसास कर पाएंगे। जिन लोगों को आर्थिक सहायता की जरूरत है उन्हें सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। अपनी दिनचर्या में भी आज आप कुछ बदलाव कर सकते हैं।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें और दूर्वादल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि: राहत महसूस करेंगे

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि, आज आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल को हासिल कर पानें में वृश्चिक राशि के लोग सफल रहेंगे। बिजनस को विस्तार देने के लिए इस राशि के कुछ लोग बैंक से ऋण ले सकते हैं। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है जिससे राहत महसूस करेंगे। जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिलेगी। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे, जिनका फायदा आपको भविष्य में मिल सकता है।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाएं। शिवजी को चने की दाल अर्पित करें।

धनु राशि: कोई अच्छी खबर मिलेगी

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि, आज धनु राशि के लोग एक्टिव और जोश से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में लोग आपकी समझ और व्यवहार कुशलता प्रभावित होंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें, हिचकने से काम अटक सकता है। पारिवाकिर जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

मकर राशि: छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। गणेशजी कहते हैं कि, आज आपको कुछ मामलों में अहसास होगा कि लोगों की दुआएं काम आई हैं। अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए आज सक्रिय रहेंगे। कई पुराने अटके काम बनेंगे। पैतृक संपत्ति और पिता पक्ष से लाभ का योग बना हुआ है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस राशि की महिलाओं को भी आज शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

कुंभ राशि: घरेलू खर्चों को संतुलित रख पाएंगे

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

गणेशजी कहते हैं कि, कुंभ राशि वालों को आज चरों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। कई दिनों से जो जरूरी काम अटके हुए हैं उन्हें आज ही पूरा कर पाएंगे। आज इस राशि के लोग अच्छी आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को काम मिलने की संभावना है। घरेलू खर्चों को संतुलित रख पाएंगे। सलाह है कि अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें, शिव मंत्र का जप कल्याणकारी रहेगा।

मीन राशि: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी

Today 08 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन का अंतिम सोमवार कैसा रहेगा, देखें अपना भविष्यफल

मीन राशि के लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं जिससे उनका उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आज आज आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास का भी आपको फायदा मिलने वाला है। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी। कुछ दान-पुण्य भी आपके हाथों हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता और क्षमता से अपना प्रभाव बनाए रख पाएंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी आपका सुखद रहने वाला है।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। बेलपत्र पर ओम नमः शिवाय लिखकर कम से कम 11 पत्ते शिवजी को अर्पित करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts