Connect with us

Uncategorized

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

आज का राशिफल दिन सोमवार 28 नवंबर के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में रहेगा। जबकि आज श्रवण नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज मेष राशि के लोगों के लिए दिन दिन लाभकारी रह सकता है। तुला राशि के लोगों के लिए भी दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। देखिए सप्ताह का पहला दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी है। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इतना ही नहीं आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। अगर आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना रहें है तो किसी और से सलाह ने लें बल्कि, खुद अपने निर्णय लें। आज आपको अपने भाषा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें वरना किसी के साथ भी आज विवाद हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में दिन काफी अच्छा रहेगा आप अपनी प्रतिभा दूसरों को दिखा पाएंगे।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

वृषभ राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज के दिन कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। अगर आपका विरासत से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने के लिए फिलहाल, समय अच्छा है। इतना ही नहीं आज आप करियर से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब होंगे। आज धन से जुड़े काम बहुत सोच समझकर करें। हालांकि, आज अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने भाइयों के साथ मधुर संबंध बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मिथुन राशि: सेहत का ध्यान रखें

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

मिथुन राशि के लोगों की आज लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर हो सकती है। वैसे आपको आज सामाजिक कार्यों की बजाय अपने निजी कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आज लिया गया निर्णय आपको व्यक्तिगत जीवन में लाभ देगा। अपना व्यवहार सरल रखें। क्रोध से स्थिति बिगड़ सकती है। आज कुछ समय अपने बच्चों के लिए भी निकालें क्योंकि, उन्हें आपकी जरूरत है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज कुछ नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज अपनी सेहत का ख्याल अधिक रखें, ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

भाग्य आज 83 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

कर्क राशि: नकारात्मक प्रभाव के बारे में सोचें

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

कर्क राशि के लोगों के लिए गणेशजी कहते हैं कि दिन सफलतापूर्वक गुजरेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिल सकती है। कुछ भी करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव के बारे में सोचें। यदि आज आप भूमि से संबंधित कार्य करते हैं तो उसमें अधिक लाभ पाने की इच्छा न करें। क्योंकि, ज्यादा लाभ पाने की इच्छा में आपको हानि भी हो सकती है। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, वे आलस्य के कारण स्वयं ही कष्ट उठाएंगे। साथ ही आज आप कारोबार को आगे बढ़ाने की कार्ययोजना बनेगी।

भाग्य आज 77 प्रतिशत तक आपके साथ है। गुड़ का दान करें।

सिंह राशि: आलस्य को हावी न होने दें

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। आज आप नई योजनाएं बनाएंगे। इतना ही नहीं आज आपकी लंबित पड़े हुए मामले जल्द ही पूरे हो जाएंगे। फिलहाल, ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। इसलिए अपने संपर्क सूत्र को मजबूत करें। आज का दिन कुल मिलाकर काफी प्रसन्नता दिलाने वाला है। साथ ही आपको संतोष भी मिलेगा। फिलहाल, समय की कीमत को पहचाने और आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। इतना ही नहीं आज किसी पुरानी संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। लाभ के लिए किया गया समझौता आगे बढ़ सकता है। दाम्पत्य संबंधों में प्रेम बढ़ेगा।

आपका भाग्‍य आज 71 प्रतिशत साथ रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या राशि: आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी शुभ रहने वाला है। आज आप धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कार्यों में भी समय बीतेगा। इतना ही नहीं आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। हालांकि, आपका शक करने वाला स्वभाव दूसरों के लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए इस मामले में आपको सुधार करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अपनी गतिविधियों और योजनाओं को किसी के सामने प्रकट न बताएं।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

तुला राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। अपने सपनों को साकार करने के लिए बहुत अच्छा समय है। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखकर कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। रिश्तेदारों से जुड़ा विवाद सुलझने से रिश्तों में मधुरता आएगी। घर में किसी व्यक्ति के कारण वातावरण नकारात्मक हो सकता है। घर के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह और सहयोग लें। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

भाग्‍य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि: विवाद करते समय सावधानी बरतें

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां आप धार्मिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। आज आपको अपने फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फिलहाल, अनावश्यक यात्राएं करने से बचें। गलतफहमियां रिश्तों को खराब कर सकती है इसलिए किसी से भी विवाद करते समय सावधानी बरतें। साथ ही आज माता पिता को संतान के कारण चिंता रह सकती है। घर परिवार में माहौल अच्छा रहने वाला है।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

धनु राशि: निवेश करने से बचें

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी से आपको पहचान और सम्मान मिलेगा। आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने उजागर हो सकती है। साथ ही आज आप घर के रिनोवेशन कराने को लेकर योजना बना सकते हैं। यदि आज आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज निवेश करने से बचें। क्योंकि, आज किए गए निवेश से आपको लाभ नहीं बल्कि हानि हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति अधिक केंद्रित रहेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज पति-पत्नी के बीच थोड़ा बहुत विवाद हो सकता है।

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

मकर राशि: शुभ समाचार मिलेगा

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

मकर राशिवालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई भी काम करने से पहले घर के किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज आप जो भी कार्य सोच समझकर काम करेंगे वह भविष्य में आपको लाभ दिलाएंगे। गणेशजी के आशीर्वाद से आज संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा। ध्यान रहे कि जरा सी गलतफहमी करीबी दोस्तों या भाइयों से रिश्ता बिगाड़ सकती है। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। क्योंकि, इसका असर आपके परफॉर्मेंस पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों से मित्रतापूर्ण व्यवहार करें।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ राशि: अपनी योजनाएं साझा न करें

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों स्थिति आपको अपनी वित्तीय योजनाओं से संबंधित कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत दे रही है। बड़ों का आशीर्वाद और स्नेह मिलने से आप और आगे बढ़ेंगे। संतान को लेकर आज आपको कोई चिंता हो सकती है। समस्या का समाधान शांति से करें। किसी अजनबी पर हद से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए किसी के भी साथ अपनी योजनाएं साझा न करें। कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। परिवार के सदस्यों की गतिविधियों के बारे में ज्यादा बात न करें।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि: तरोताजा और तनाव मुक्त रहेंगे

Today 28 November 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और तुला राशि के लिए लाभकारी दिन, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

मीन राशि के जातक आज अपना अधिक समय घर के रखरखाव के कार्यों में व्यतीत करेंगे। साथ ही आज इनकी रुचि कलात्मक कार्यों में अधिक रहेगी। दिमाग से समय बिताने से आप तरोताजा और तनाव मुक्त रह सकते हैं। किसी दुविधा में बुरी तरह से फंस सकते हैं ऐसे में आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। आज अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। व्यवसाय के स्थान पर आपकी उपस्थिति आवश्यक रहेगी। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। सेहत का मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts