Connect with us

Uncategorized

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

रविवार 7 अगस्त को चंद्रमा दिन रात मंगल की राशि वृश्चिक में होंगे जबकि आज शुक्र कर्क राशि में आकर संचार करेंगे। ऐसे में आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। लेकिन यह अकेले ही आज ग्रहों के बदलाव का लाभ नहीं लेंगे कई अन्य राशियों को भी आज शुक्र और चंद्रमा सहित अन्य ग्रहों की स्थिति का फायदा मिलेगा। देखिए आपके लिए आज दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: खुद ही न लें सारी जिम्मेदारियां

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी कहते हैं कि, मेष राशि के लोग आज तमाम जिम्मेदारियों को खुद पर लेने के बजाय उन्हें दूसरों पर भी डालने की कोशिश करें, यानी बेहतर प्रबंधन क्षमता का इस्तेमाल करें इससे राहत भी पाएंगे और काम भी समय से और बेहतर तरीके से हो पाएगा। आज भाग्य आपको पूरा सपोर्ट कर रहा है इसलिए जो भी हासिल करना है उसके लिए प्रयास कीजिए। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। सलाह है कि आज समय का सदुपयोग करें। अपने निर्णय को स्पष्ट और सर्वोपरि रखें। दूसरों पर अधिक भरोसा करना ठीक नहीं होगा।

भाग्‍य आज 91 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता से आशीर्वाद लें, गाय को गुड़ खिलाएं।

वृषभ राशि: किसी के लिए न लाएं नकारात्मक विचार

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। गणेशजी कहते हैं कि, वृष राशि के लोगों को अपना मन किसी के लिए मैला नहीं करना चाहिए और किसी के प्रति नकारात्मक विचार को मन में उपजने नहीं देना चाहिए। आपके व्यक्तित्व के सामने विरोधियों की पराजय होगी और आप अपना काम ठीक से पूरा कर पाएंगे। खेल और प्रतियोगिता में आप सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के आपसी रिश्ते मधुर रहेंगे। साझेदारी से जुड़ा कारोबार अपनी गति से आगे बढ़ेगा।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि: मिलाजुला रहेगा दिन

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी कहते हैं कि आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। लेकिन भावनाओं की बजाय बुद्धि और विवेक से काम लेना चाहिए, यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। व्यावसायिक गतिविधियां से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलेगा। हालांकि, काम का दबाव अधिक रहने के कारण सिरदर्द और थकान महसूस कर सकते हैं। गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए हानिकारक हो सकती है। कोई दोस्त या करीबी अचानक घर आ सकता है।

आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के जातक आज कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में बिताएंगे। भाग्य का साथ मिलते रहने से कम प्रयास में ही आपके काम बनते चले जाएंगे। व्यापार के लिहाज से स्थिति काफी अनुकूल है। कुछ नकारात्मक स्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आप उन्हें आसानी से सुलझाने में सक्षम होंगे।

भाग्य आज 72% आपका साथ दे रहा है। गुरुजन और वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें।

सिंह राशि: आज बढ़ोगा आपका मनोबल

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का दिन सिंह राशि के लोग के लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा। कार्यकुशलता से अपने काम को सही तरीके से अंजाम दे पाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में अधिक गंभीर निर्णय लेने की आवश्यकता है। यदि स्थानांतरण को लेकर योजना बन रही है तो उस काम को शुरू करने का आज सही समय है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगी।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और मिल पाए तो शमी के पत्ते अर्पित करें।

कन्या राशि: घर परिवार में बना रहेगा तालमेल

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

कन्या राशि वालों के लिए गणेश जी कह रहे हैं कि, किसी समस्या पर अपने करीबी दोस्त से चर्चा कर सकते हैं जिससे आपको कुछ रास्ता मिलेगा। कुछ समय से चल रही हलचल और तनाव से राहत पाने के लिए आप शांतिपूर्वक ध्यान कर सकते हैं अथवा प्रकृति के करीब कुछ समय बिता सकते हैं। घर परिवार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। शांतिपूर्वक वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा और जीवन शक्ति का अहसास होगा। कारोबारियों को आज अपने काम धंधे पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

भाग्‍य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ कीजिए, सकारात्मक रहिए।

तुला राशि: कार्यक्षेत्र में अच्छा रहेगा प्रदर्शन

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में अनुकूल रहेगा। किसी संबंधी को लेकर आपकी चिंता थोड़ी रह सकती है लेकिन इससे बहुत प्रभावित नहीं होंगे। अपने कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सुधरेगा। व्यवहार कुशलता और समझदारी से आप हर मुद्दे को अच्छे से डील कर पाएंगे। आध्यात्मिक, धार्मिक विषयों में भी आपकी रुचि रहेगी। अपनी संवेदनशीलता को भावुकता में बदलने मत दीजिएगा नहीं तो परेशानी होगी। व्यापार के लिहाज से दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 85 % आपका साथ रहेगा। दूध और चीनी मिलाकर शिवजी का अभिषेक कर पाएं तो यह आपके लिए बेहद शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: उलझन भरा रहेगा दिन

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला बेहद गंभीरता से लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका मन आज विचारों और कल्पनाओं में खोया रह सकता है। जिन लोगों की आज छुट्टी है वह अनावश्यक मनोरंजन में अपना काफी समय नष्ट कर सकते हैं, बेहतर होगा रचनात्मक कार्य की ओर ध्यान दें। जो लोग रचनात्मक कार्य से जुड़े रहेंगे उन्हें आज फायदा मिलेगा। गृहस्थी में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा।

भाग्य आज 67 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। दूध,चावल अथवा चीनी का हो सके तो आज दान करें।

धनु राशि: व्यापारियों के लिए शुभ दिन

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

धनु राशि के लोग आज उत्साहित रहेंगे। लंबे समय के बाद दोस्तों का साथ मिलने से खुशी और आनंद की अनुभूति महसूस करेंगे। ध्यान रहे कि आपके द्वारा कही गई कोई भी नकारात्मक बात किसी प्रिय मित्र को निराश कर सकती है, इसलिए बोलते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे हो सकते हैं। पिछले कुछ समय से चली आ रही कोई समस्या का समाधान मिल सकता है।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, गुरुजनों से आशीर्वाद लें।

मकर राशि: आज कुछ बदलाव का अनुभव करेंगे

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेश जी बता रहे हैं कि आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। आप अपने आसपास की स्थितियों में कुछ बदलाव का अनुभव करेंगे। इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। परिवार में वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए नई ऊर्जा को जगाने के लिए भी बेहतर है, आप अगले हफ्ते की योजनाओं पर भी आज विचार करें और उसे अमल में लाने की कोशिश करें।

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत साख रहेगा। शनि स्तोत्र अथवा चालीसा का पाठ करें

कुंभ राशि: बाहरी गतिविधियों पर दें ध्यान

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

शनि की कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार से संबंधित बाहरी गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने का है। अपने सिद्धांतों के अनुसार कार्य करें, इसी तरह सफलता भी मिलेगी। नौकरी और इंटरव्यू के लिए तैयारी में हैं तो आज के दिन इसकी पूरी प्लानिंग कर लें, इससे कामयाबी पाएंगे। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध में आज गलतफहमी होने की आशंका है, इसलिए समझदारी से काम लें, स्थिति संतुलित रहेगी।

आज भाग्य 64 % आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को दान दें अथवा भोजन कराएं।

मीन राशि: मधुर और अनुकूल रहेगा वातावरण

Today 7 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र आए कर्क राशि में, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए सुखद रहेगा। घर का वातावरण मधुर और अनुकूल बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम करने के लिए आज का समय बहुत ही अनुकूल है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम भी आज बन सकता है। किसी प्रिय मित्र के साथ उपहार का आदान-प्रदान आज संभव है।

भाग्य आज 91 % आपका साथ देगा। सूर्य चालीसा का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts