Connect with us

Uncategorized

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

Today 24 December शनिवार का दिन किन राशियों के लिए भाग्‍यशाली होने वाला है, देखें आज आपकी किस्‍मत के सितारे क्‍या कह रहे हैं। आर्थिक स्थिति, करियर और पारिवारिक मामलों में किन राशियों के जातकों को आज होगा फायदा, देखें आज आपका राशिफल क्‍या बता रहा है।

Aaj Ka rashifal शनिवार 24 दिसंबर चंद्रमा का संचार दिन भर धनु राशि में हो रहा है और देर रात चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में आकर शनि से मिल रहे हैं। ऐसे में धनु राशि से जाते हुए चंद्रमा आज किन-किन राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेंगे। किनको आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और किनके हिस्से में आज भाग्य ने संघर्ष लिखा है। जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आज का राशिफल, कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि : अच्छी कमाई हो सकती है

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्‍छा रहेगा और आज आप काफी राहत महसूस करेंगे। आज काफी समय से लटका कोई काम पूरा हो सकता है। युवाओं को अपने भविष्य के लिए योजना बनानी चाहिए। रुपये के हिसाब में कुछ गड़बड़ी होने की आशंका है, इसलिए रुपये पैसों के मामलों में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी, खान-पान से संबंधित कार्यों में और बेकरी के काम में जो लोग शामिल हैं उनकी अच्छी कमाई हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कोई कार्य संपन्न हो सकता है।

आज भाग्य 74% साथ देगा, तुलसी को दूध अर्पित करें और दीप दिखाएं।

वृषभ राशि : नकारात्मक गतिविधियों वाले लोगों से दूर रहें

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है और आज आप कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था को दुरुस्त रखने में मददगार हो सकता है। धर्म और सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। फैशन, वस्त्र और गृह निर्माण के कार्यों से जुड़े लोगों की अच्छी कमाई हो सकती है। नकारात्मक गतिविधियों वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। व्यापार की कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं, लक्षमी स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि : आज के दिन नजदीकी यात्रा को टाल दें

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

मिथुन राशि वालों के लिए लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। इससे आपको आराम और राहत मिल पाएगी। साथ ही कुछ समय बच्चों और घरेलू समस्याओं को सुलझाने और उनकी मदद करने में लगाएं। आज के दिन नजदीकी यात्रा को टाल दें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों की रुकी हुई गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। पढ़ने-लिखने में रुचि होगी। आज आपको रुचिकर भोजन का भी अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार और तालमेल बढ़ेगा। भविष्य के लिए किसी योजना पर विचार कर सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कर्क राशि : किसी काम में सुखद परिणाम पाएंगे

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर ठीक है लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपकी सकारात्मकता और संतुलित सोच से आज किसी काम में सुखद परिणाम पाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सलाह कि आज अपने विचारों और योजनाओं को संतुलित रखें नहीं तो नुकसान होगा। मांसपेशियों और गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी की भावनाओं को सम्मान दें, क्योंकि किसी बात से कहासुनी और नाराजगी की सामना करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। रुद्राक्ष माला से ओम नमः: शिवाय मंत्र का कम से कम 108 जप करें।

सिंह राशि : घर और ऑफिस में बेहतर तालमेल बैठा पाएंगे

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है और भाग्‍य का भरपूर साथ भी प्राप्‍त होगा। आपके विशेष कार्य की समाज और आपके परिवार द्वारा सराहना की जाएगी। घर और ऑफिस में बेहतर तालमेल बैठा पाएंगे। सावधान रहें, अत्यधिक भावुकता हानिकारक भी साबित हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से सही फैसले लें। यदि घर में कोई निर्माण-संबंधी कार्य चल रहा है तो उस पर ठीक से ध्यान दें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि : घर में सुख-शांति बनी रहेगी

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और आज पहले किए गए निवेश से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य में सुधार के संबंध में शुभ समाचार मिलने से मन को शांति और राहत मिल सकती है। वरिष्ठों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से अच्‍छा काम होगा। अपनी योजनाओं और तौर-तरीकों को गुप्त रखें। परिवार और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन वर्तमान परिस्थितियों से सावधान रहें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि : खर्च करते समय बजट को देखें

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

तुला राशि के लोगों को आज समझदारी से काम लेने की जरूरत है। वर्तमान स्थिति को समझें और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें। परिवार में चल रही कलह को दूर करने के लिए आज आपको प्रयासों से लाभ होगा। दोपहर बाद स्थिति थोड़ी और अनुकूल हो सकती है। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज न करें। नहीं तो पछताना पड़ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि : आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने करीबियों का हाल जानने के लिए उनसे फोन पर संपर्क कर सकते हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहेगा। सभी लोग आपस में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। कई बार तनाव और चिड़चिड़ा स्वभाव अपने लक्ष्य से आपको भटका सकता है। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार फिर सोच लें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

धनु राशि : आज दिन सफलता देने वाला

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

धनु राशि वालों के लिए आज दिन सफलता देने वाला है। कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। कोई करीबी आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। यह समय भावनात्मक नहीं बल्कि व्यावहारिक होने का है। मशीन या कारखाने से संबंधित व्यवसाय में लाभ होगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी में विवाद संभव है।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

मकर राशि : अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

मकर राशि वाले जिस काम के पीछे काफी समय से दौड़ भाग कर रहे थे, आज उसके पूरा होने से काफी राहत महसूस करेंगे। संपत्ति की खरीद से जुड़ा कोई सौदा पक्का हो सकता है। मौका हाथ से न जाने दें घर के सामान की ऑनलाइन खरीद हो सकती है। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। किसी भी तरह का कर्ज लें और न दें। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी से विवाद हो सकता है। संभलकर रहें और पड़ोसियों के साथ मधुर व्यवहार रखें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि : परिवार के साथ आउटिंग पर जाएंगे

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा बीतेगा। अगर आप दिन की शुरुआत बेहद सकारात्मक विचारों के साथ करेंगे तो दिन अच्छा गुजरेगा और शाम के वक्त आप काफी राहत पाएंगे। परिवार के साथ शाम का वक्त आउटिंग में गुजर सकता है। कुछ समय से चली आ रही किसी चिंता का भी समाधान होने से प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

मीन राशि : बोरियत महसूस करने लगेंगे

Today 24 December आज का राशिफल 24 दिसंबर : शनि महाराज की रहेगी मेष, मिथुन सहित इन 6 राशियों पर खास कृपा, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

मीन राशि वाले आज रोजाना की सामान्य दिनचर्या से बोरियत महसूस करने लगेंगे। अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं और क्षमताओं को बाहर लाने का यह सही समय है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आपका ध्यान कुछ खराब गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। घर की छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें और अपना दिमाग शांत रखें। दैनिक दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकती है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts