Connect with us

Uncategorized

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

आज चंद्रमा का संचार दिन रात वृश्चिक राशि में होगा, जिससे चंद्रमा की नीच स्थिति रहेगी लेकिन गुरु के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग होने से कई राशियों में शुभ लाभ का योग बनेगा। आज के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। इन स्थितियों में नवरात्रि की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन मेष और मकर राशियों के लिए शुभ है देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: कारोबारियों के लिए दिन अच्छा

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

मेष राशि वालों के लिए गणेशजी कहते हैं कि, अपनी धुन में हैं तो उसी में रहिए किसी की बात को दिल से लगाने की जरूरत नहीं हैं। नौकरी करने वाले आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सोच विचार में रहेंगे, कमाई बढ़ाने को लेकर आप सोच विचार कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको मेहनत के अनुसार बेहतर परिणाम देंगे। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करने की आज गलती न करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

आज भाग्य 93 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा माता की पूजा करें, आशीर्वाद लें। शमी पत्ता अर्पित करें।

वृषभ राशि: आपका तालमेल बढ़ेगा

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार और रोजगार आपका आज अच्छा चलेगा। पिता के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा, आपके काम और व्यवहार से पिता को खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है, संयम से कम लें।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी के साथ दुर्गा माता की पूजा करें। पान में शहद मिलाकर भेंट कीजिए।

मिथुन राशि: तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए खास रहेगा। आज आपको मन में कोई बात दबाकर नहीं बैठना है जो दिल में है कह डालिए। दिल के जज्बात प्रेमी तक पहुंचा सकते हैं। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। कामकाजी महिलाओं को अपने काम में संतुष्टि की कमी हो सकती है, कुछ नया करना चाहेंगे। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें, आज खर्च का योग बना हुआ है। कोई मित्र या करीबी नाराज हो सकता है।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। दुर्गा सप्तशती के 5वें अध्याय का पाठ कीजिए, माता को लाल फूल की माला भेंट करें।

कर्क राशि: भाग्य का साथ मिलेगा

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

कर्क राशि के लोगों से आज गणेशजी कहते हैं कि आपके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, करोबार में अच्छी कमाई होने से प्रसन्न होंगे। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं, कुछ मन में चल रहा है तो कह दीजिए।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। किसी कन्या को फल और मिठाई भेंट करें। देवी के 32 नामों का जप करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि: काम आसानी से पूरा कर लेंगे

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वाले आज अपने आप पर भरोसा रखें। आज कारोबार में तेजी रहने से आप अपने किसी सहयोगी और रिश्तेदार की मदद ले सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम आसानी से पूरा कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामनों की खरीदारी में धन और समय खर्च करना होगा। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है, अपनी कला के प्रदर्शन से आप लाभ पाएंगे।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पार्वती की पूजा करें, दुर्गा सप्तशती के सातवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि: काम के प्रति गंभीर रहेंगे

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

कन्या राशि के लोगों से गणेशजी कहते हैं कि, आज का दिन आपके लिए काफी हलचल भरा रहेगा। वस्त्रों और आभूषण के कारोबार से जुड़े लोगों की कारोबार में अच्छी कमाई होगी। धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए आपके पक्ष में रहेगा। ससुराल के लोगों से संपर्क हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी लेकिन अपने काम के प्रति गंभीर और जिम्मेदार रहना होगा। कोई अटका हुआ काम भी आज शुरू हो सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। देवी दुर्गा को लाल फूल अथवा मखाने की माला भेंट करें। सप्तशती के छठे अध्याय का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि: आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

गणेशजी कहते हैं आज तुला राशि को लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। आप अगर कोई पारिवारिक बिजनस करते हैं तो इसमें आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए नियम के दायरे में रहकर काम करें। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, नए दोस्त बन सकते हैं।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। देवी काली की पूजा करें, माता को गुड़हल का फूल और लौंग अर्पित करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज गणेशजी कहते हैं कि आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा धन का लाभ मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज परिवार के साथ खरीदारी पर भी जा सकते हैं, परिवार की खुशी के लिए बजट की मोह त्यागना होगा। लेन-देन को लेकर सावधान रहें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। गौरी माता की पूजा करें, माता को लाल चूड़ियां भेंट करें। सप्तशती का आठवां अध्याय पाठ करना चाहिए।

धनु राशि: अटकी डील फाइनल होगी

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। कोई अटका काम आज पूरा हो सकता है। कोई अटकी डील आज फाइनल हो सकती है। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आज काम में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। आज दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए। माता को अनार अर्पित करें।

मकर राशि: लाभ और खुशी मिलेगी

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

मकर राशि के लोगों के लिए गणेशजी कहते हैं कि, आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे अटके हुए काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपको लाभ और खुशी मिलेगी। लव लाइफ भी आपकी आज अच्छी रहेगी। अपने समय का सदुपयोग करें दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए, शौक की चीजों पर व्यय होने का दिखता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार के सदस्यों से भी राय विचार कर लेना चाहिए।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा माता की पूजा करें। पीपल के वृक्ष के निचे दीप जलाएं।

कुंभ राशि: कुछ अच्छे मौके मिलेंगे

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वालों को आज पूर्व में किए हुए काम का लाभ मिलेगा। कोई काम बन जाने से इनको खुशी मिलेगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपकी सोच बदलेगी। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों का ध्यान आज पढ़ाई में कम रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि अधिक रहेगी। किसी शुभ काम में सहभागी हो सकते हैं।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। दुर्गा चालीसा अथवा दुर्गा सप्तशती के मध्यमा चरित्रा का पाठ कीजिए।

मीन राशि: प्रेमपूर्ण माहौल बनेगा

Today 1 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और मकर के लिए शुभ दिन, आपके लिए कैसा है देखें

गणेशजी कहते हैं कि आज मीन राशि के लोगों में कुछ नया करने की चाहत रहेगी। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिल सकती है। सलाह है कि आज पुरानी बातों को छेड़ने से बचें नहीं तो तनाव होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग से प्रेमपूर्ण माहौल बनेगा। सगे संबंधियों से संपर्क हो सकता है।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। घर के बड़ों से आशीर्वाद लीजिए, दुर्गा माता को पान में शहद लगाकर अर्पित करें। – ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts