Connect with us

Uncategorized

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 27 दिसंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार शनि की राशि कुंभ में हो रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को किसी अधिकारी की मदद से लाभ होगा, साथ ही कन्या राशि वालों को अटके कार्यों में सफलता मिलेगी और वृश्चिक राशि वालों का महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशि: रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मेष राशि वालों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज का दिन आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। संतान की तरफ से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को तुलसी की माला चढ़ाएं।

वृषभ राशि: प्रेम जीवन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

वृषभ राशि वालों का दिन आज शुभ परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी लेकिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी काम की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। काम के सिलसिले में यह अच्छा समय है, भाग्य का बल आपके काम में मदद करेगा। आय में वृद्धि होने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी के सामने पांच चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

मिथुन राशि: अधिकारी की मदद से लाभ होगा

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मिथुन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में किसी अधिकारी की मदद से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी डील आपको मिल सकती है, जिससे फायदा होगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन ज्यादा भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लाइफ पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे और ससुराल पक्ष से भी अच्छी बातचीत होगी।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें और मंगलवार का व्रत रखें।

कर्क राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कर्क राशि वालों का दिन आज बेहतर रहेगा। कुछ दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं, जिससे मन भी हल्का होगा। आमदनी में बढ़ोतरी और मन में आनंद की अनुभूति आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और लाइफ पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आपसी समझ से भविष्य की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि: मेहनत अनुसार परिणाम मिलेंगे

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में किसी वजह से तनाव का माहौल हो सकता है, जिससे कुछ उदास रहेंगे। अच्छा खाना खाने का मन करेगा। निजी जीवन सामान्य रहेगा लेकिन जीवनसाथी से अनबन होने के योग हैं, तो सावधानी रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत अनुसार परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिन उतार-चढ़ाव भरा वाला रहेगा। किसी कानूनी पचड़े में पड़ने से बचें।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या राशि: पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कन्या राशि वालों का दिन आज उत्तम रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले महत्वाकांक्षा को बढ़ा सकते हैं, उनसे बड़ा लाभ होगा। भाग्य के सहयोग से अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के बीच किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में समारोह की वजह से लोगों का घर में आना-जाना लगा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज का दिन संतुष्टि देगा, पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। शादीशुदा लोग भी अपने घरेलू जीवन को लेकर कॉन्फिडेंस रहेंगे।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

तुला राशि: मन में प्रसन्नता का भाव आएगा

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सुबह से कार्यों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। बाहर और तैलीय खान-पान से परहेज नहीं करने पर सेहत बिगड़ सकती है। मन में प्रसन्नता का भाव तो आएगा, लेकिन खुलकर व्यक्त नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन भविष्य को लेकर जरूरी बातचीत करने में मुश्किलें आ सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृश्चिक राशि: खर्चों में वृद्धि होगी

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

वृश्चिक राशि वालों का दिन आज बेहतर रहेगा। आय के साथ-साथ खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कारोबारियों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ की वजह से सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए ज्यादा ध्यान देना होगा। लव लाइफ में किसी वजह से तनाव बढ़ सकता है, पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अपने सीनियर को कुछ भी बुरा न कहें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और चीटियों को आटा डालें।

धनु राशि: काम पर पूरा ध्यान रहेगा

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

धनु राशि वालों का दिन आज लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम पर पूरा ध्यान रहेगा, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं लेकिन घरेलू खर्चे भी होंगे। कुछ धार्मिक कार्यों में भी खर्च हो सकता है। परिवार में धन का आगमन होगा, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती हैं।

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें और चमेली का तेल चढ़ाएं।

मकर राशि: अपने काम से काम रखें

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मकर राशि वालों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रियजन के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। परिजनों या किसी प्रिय के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा लेकिन अपने काम से काम रखें। इधर-उधर की बातों में समय बर्बाद न करें, वरिष्ठ अधिकारी काम पर ध्यान देंगे। बेहतरीन कार्यकुशलता और मजबूत आत्मविश्वास से हर काम को अच्छे से करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ राशि: मसलों पर खुलकर बात करेंगे

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कुंभ राशि वालों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक चुनौतियां भी ध्यान आकर्षित करेंगी। काम के सिलसिले में दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। घर में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी लेकिन समझदारी से सभी अड़चनों को पार कर जाएंगे। शादीशुदा जातक जीवनसाथी से घर के खास मसलों पर खुलकर बात करेंगे तो अच्छा होगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

मीन राशि: अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मीन राशि वालों का आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी बात सुनकर कुछ नया करने की सोचेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के काम में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और बॉस से भी तारीफ मिल सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts