Connect with us

Uncategorized

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

रविवार के दिन आपकी किस्‍मत के सितारे क्‍या कह रहे हैं, किन राशियों को मिलेगा किस्‍मत का साथ। आज रुपये-पैसे, पारिवारिक जीवन और दांपत्‍य जीवन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, देखें किन राशियों के जातकों को होगा विशेष लाभ।

मेष राशि : नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा और आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अपने काम के प्रति समर्पित होना निश्चित रूप से आपको सफलता दिला सकता है। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय ठीक है। अपनी योजनाओं को किसी के सामने प्रकट करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस समय पैसों का कोई लेन-देन न करें। आगे चलकर वापसी का संभावना न के बराबर है। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से आपकी दिनचर्या बाधित हो सकती है। पति-पत्नी में आपस में अच्छा तालमेल बना रहेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्णजी को माखन- मिसरी का भोग लगाएं।

वृषभ राशि : मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर होगा और आपके लिए यह सलाह है कि अपने अंदर सकारात्मक बदलाव लाएं। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रकार की चिंता का हल निकलेगा। करीबी लोगों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। बिजनस में आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आपको परिवार के लोगों के साथ उचित समय देने की जरूरत है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मिथुन राशि : आपकी सराहना होगी

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है और आज कई दिनों से चल रही समस्या का अंत हो जाएगा। आपके व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आ सकती हैं और आपकी सराहना होगी। बड़ों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए उत्साहवर्धक हो सकता है। इस समय घर के रखरखाव के कार्यों में निराशा हो सकती है। किसी भी तरह की यात्रा करना लाभदायक नहीं रहेगा बल्कि परेशानी हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमी न आने दें। अटका हुआ भुगतान प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। संतान को कोई सफलता मिलती है तो घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कर्क राशि : दिन सफलता प्राप्ति का है

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

कर्क वालों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्ति का है। आपकी मेहनत और सहयोग से पारिवारिक कलह दूर होगी और संबंधों में सुधार आएगा। यदि कोई विरासत में मिली संपत्ति से जुड़ा काम अटका हुआ है तो उसका समाधान आज मिल सकता है। संबंधों में सुधार आ सकता है। किराए संबंधी मामलों में विवाद की स्थिति बढ़ सकती है। ज्यादा फालतू खर्च न करें, नहीं तो खराब बजट की वजह से आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें और अपनी ऊर्जा को अपने निजी कार्यों पर लगाएं। अगर आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं तो उसे तुरंत अमल में लाएं। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशि : इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

सिंह राशि वालों की किस्मत आज साथ दे रही है और आप अपने लक्ष्य की तरफ पूर्ण रूप से फोकस कर पाएंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति से भी मदद मिल सकती है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी क्षमता के अनुसार दूसरों की मदद करें। भावनाओं में बहकर आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक बनें। किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद हो सकता है। इस समय किसी प्रकार का संक्रमण होने की आशंका है, सावधान रहें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को नियमित जल अर्पण करें और दिया जलाएं।

कन्या राशि : अपने स्वभाव को नम्र रखें

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

कन्या राशि वालों के लिए आज का समय अनुकूल है। अपनी क्षमताओं और कौशल का पूरा उपयोग करें। किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। इस समय विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें और सावधान रहें। काम निकालने के लिए अपने स्वभाव को नम्र रखें। भविष्य से जुड़ी अपनी किसी योजना को फिलहाल के लिए टाल दें तो बेहतर होगा। पति-पत्नी के बीच किसी पुरानी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि : अपने कार्यों को अधूरा न छोड़ें

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

तुला राशि वालों के लिए आज किसी समस्या का समाधान मिलने से घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और परिवार के साथ अधिकांश समय गुजारेंगे। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अहंकार या चिड़चिड़ेपन को अपने स्वभाव में प्रवेश न होने दें। लापरवाही के कारण अपने कार्यों को अधूरा न छोड़ें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक है। वैवाहिक संबंध मधुर होंगे और भाग्य आपका साथ देगा। वर्तमान परिवेश से स्वयं को सुरक्षित रखें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : समय का पूरा लाभ उठाएं

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

वृश्चिक राशि वालों को सलाह है कि आज आप अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहें। योजना और अनुशासन के साथ नियमित दिनचर्या बनाए रखें। समय का पूरा लाभ उठाएं। किसी करीबी मित्र का सहयोग भी आपके लिए मददगार साबित होगा। घर के बड़े सदस्यों के सम्मान में कमी न आने दें। संतान को लेकर आशा पूरी न होने से मन उदास रह सकता है। निजी कारणों से इस समय आप कारोबार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि : धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और आज आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपनी बुद्धिमता और व्यापारिक सूझबूझ से महत्वपूर्ण फैसले भी ले पाएंगे। पारिवारिक दूरी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में भी निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आ सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

मकर राशि : सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

मकर राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। ग्रह स्थिति आपकी प्रतिभा और क्षमताओं को बल दे रही है। मकान परिवर्तन संबंधी कोई योजना है तो समय अनुकूल है। धार्मिक स्थान पर कुछ समय बिताना आपको मानसिक रूप से अधिक सकारात्मक बनाएगा। अनजान लोगों से किसी तरह का संपर्क आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी और अपने परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में उचित विचार-विमर्श करना आवश्यक है। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें ।

कुंभ राशि : आपको खुशी मिलेगी

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रिलैक्स रहने का है। भाग्य आपका साथ देगा और फुर्सत के कुछ पल परिवार के साथ आप बिता पाएंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार को वहां किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। इस समय दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी न करें। व्यापार में आपके प्रयासों के अनुसार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

आज भाग्य 9०% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

मीन राशि : महत्वपूर्ण फैसले लेंगे

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2022 : गुरु की राशि धनु और मीन के लिए शुभ दिन, देखिए आपका दिन आज कैसा बीतेगा

मीन राशि वालों के लिए आज दिन सुखद है। संतान की ओर से चली आ रही कोई गंभीर चिंता दूर होगी। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। किसी भी तरह के कानूनी पचड़े में न पड़ें। व्यवसायिक कार्यों में अनुभवी स्टाफ के निर्णयों को प्राथमिकता दें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जप करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts