Connect with us

Uncategorized

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

Aaj Ka Rashifal : गुरुवार 1 दिसंबर आज चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में होगा देर रात चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे जबकि आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। शनि और गुरु आज शश और हंस योग बनाकर कई राशियों पर शुभ प्रभाव डालेंगे जबकि हर्षण योग आज कई राशियों को हर्ष प्रदान करेगा। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन सभी राशियों के लिए दिसंबर का पहला दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : आपकी इच्छा होगी पूरी

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मनोकामना पूरी करने वाला रहेगा। आपकी इच्छा पूरी होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आज आप नया काम शुरु कर सकते हैं जिसमें आपका परिवार भी आपका पूरा सहयोग करेगा। फिलहाल, आपको खुद को साबित करने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस बारे में और अधिक सोच विचार करने की जरूरत होगी। इस समय अपनी हर बात को प्राइवेट रखना बेहद जरूरी है। आज आपका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि : मिलेगी मानसिक शांति

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही आज आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति की संगत में रहेंगे उनके साथ रहने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज बच्चों के करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज आप पर बहुत जिम्मेदारियां रहने वाली हैं। आपके लिए सलाह है कि फिलहाल, धन का निवेश न करें। निवेश करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। साथ ही आज किसी के भी विवाद में न पड़े। ऐसा करने से आपकी ही छवि खराब हो सकती है।

भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

मिथुन राशि : करियर में मिलेगी सफलता

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए बेहद खास है। आज आप अपनी क्षमता के बल पर महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जिससे आप मानसिक रूप से खुद को शांत महसूस करेंगे। युवा वर्ग के लोग अपने करियर का पूरा ध्यान देंगे जिससे वह अपने करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। आज खर्च करते समय लापरवाही न करें क्योंकि, ऐसा करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। यदि आपका कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला फंसा है तो आज उसका समाधान मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, आज व्यापार में कोई नया प्रयोग करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कर्क राशि : महत्वपूर्ण निर्णय न लें

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

कर्क राशि के लोग आज अपने रोजमर्रा के कामों से कुछ राहत पाने के लिए किसी आध्यात्मिक स्थान पर समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। फिलहाल, आपको अपने बजट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको सलाह है कि फिलहाल, कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। फिलहाल, आप अपने रोजमर्रा के कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। खर्च करते समय अपने बजट का ख्याल रखें। फिलहाल, आपकी व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। घर परिवार का माहौल काफी सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ हे। पीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : खर्च पर करे कंट्रोल

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, आपने जो पिछले कुछ समय में जिस लक्ष्य को हासिल करने की योजना बनाई थी आज उस पर काम करने के लिए समय बिल्कुल सही है। इतना ही नहीं आज आप अपनी बुद्धि और सूझबूझ से सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे। फिलहाल, आप जो जल्दबाजी में फैसले लेंगे उन्हें बदलना पड़ सकता है। यदि कोई काम कर रहे हैं तो पूरी सूझबूझ के साथ करें या फिर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। फिलहाल, अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

कन्या राशि : महत्वपूर्ण कार्य होंगे पूरे

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आज आप अपनी रुचि के कार्यों को करने में समय व्यतीत करेंगे। किसी के भी साथ आज गलत वाद विवाद में न पड़े। आपको सलाह है कि सिर्फ अपने काम से काम रखें। आज आपको अपने बजट का भी ध्यान रखने की सख्त जरूरत है। बजट को संतुलित रखना बेहद जरूरी है। आज कार्यक्षेत्र में दूसरों पर बिल्कुल भी निर्भर न रहे बल्कि, खुद अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

तुला राशि : मेहनत का पूरा फल मिलेगा

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

तुला राशि के लोगों को आज अपनी जिम्मेदारियों को परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बांट देना चाहिए। साथ ही कोशिश करें की आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने लिए भी निकाले। फिलहाल, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाएगी। साथ ही आज आप अपना समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। आज का दिन कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज संतान को लेकर आपकी जो इच्छा थी उसके पूरे न होने से मन थोड़ा उदास रह सकता है। आज बैंक और निवेश से जुड़े कामों में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। यदि आपने अपने काम को लेकर कोई योजना बनाई है तो आज उससे संबंधित कोई कदम न उठाएं।

भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

वृश्चिक राशि : सेहत का ख्याल रखे

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सलाह है कि आज अपने दिमाग की जगह अपने दिल की बात पर ज्यादा महत्व दें। आपका शांत स्वभाव ही आपको सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देगा। आज आप अपनी दिनचर्या को काफी अनुशासित तरीके से बनाए रखेंगे। युवा वर्ग अपनी किसी सफलता से असंतुष्ट रहेंगे, फिलहाल, उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। सेहत के मामले में देखें तो आज समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की कोई लापरवाही न करें।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

धनु राशि : नकारात्मक लोगों से बनाएं दूरी

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

धनु राशि के जातकों को आज महत्वपूर्ण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में मानसिक शांति मिलेगी। धन के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज आपको किसी को उधार दिया अपना पैसा वापस मिल सकता है। आज गलत कार्यों में शामिल लोगों के साथ समय न बिताएं ऐसा करने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। साथ ही आपके आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। आज महिलाओं को अपनी गरिमा के बारे में अधिक जागरूक होना चाहिए। व्यापार से जुड़ी आपकी कोशिशों और मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। जो लोग आपका थोड़ा भी विरोध करते हैं उनसे दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए उचित रहेगा।

आपका भाग्य आज 77 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर राशि : खर्च में करें कटौती

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

मकर राशि के जातक आज राहत की सांस लेंगे। दरअसल, पिछले कुछ समय से चली आ रही कोई समस्या करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सहयोग से हल हो जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी से आपको अपनी पहचान और सम्मान बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस समय आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है। फिलहाल, किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। वरना आपकी आर्थिक स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।

भाग्य आज 60 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि : आज मिलेगी सफलता

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए विशेष रूप से समय अनुकूल है। अपने कार्यों के प्रति सजगता ही इन्हें सफलता दिलाएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। छात्रों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर आपका चिढ़ना घर के माहौल को प्रभावित कर सकता है। बेवजह के खर्चे होने से आप मानसिक रूप से बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि : किसी पर भरोसा न करे

Today 1 December 2022 Aaj Ka Rashifal देखें महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा है

मीन राशि के जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी की शादी की बात चल रही है तो आज इस विषय को लेकर आनंद का माहौल रहेगा। किसी खास से छोटी मुलाकात भी सुखद अनुभव करा सकती है। इतना ही नहीं आज किसी इंटरव्यू में सफलता से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जल्दबाजी और आवेश में कोई काम बिगड़ सकता है। इसलिए किसी भी काम को करने की जल्दबाजी से बचें। फिलहाल, अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। साथ ही किसी पर भी अधिक भरोसा न करें।

भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ हे। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

ज्योतिषमित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts