Connect with us

Uncategorized

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Aaj Ka Rashifal : 5 दिसंबर सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला और कुछ राशियों के लिए फायदे वाला हो सकता है। आज का दिन मेष और वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आज आप आत्‍मविश्‍वास से भरपूर रहेंगे और सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। मिथुन राशि के लोगों को भी तनाव से मुक्ति से मिलेगी। आज आपके सितारे क्‍या कहते हैं देखें आज का राशिफल।

मेष राशि : आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और परिवार के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे। बच्चों के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से भी आपके संबंधों में मधुरता रहेगी और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक रूप से कुछ कठिनाइयां और परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने निजी कार्यों पर भी ध्यान दें। कोई आपकी भावनाओं और उदारता का फायदा उठा सकता है। हाल ही में आपने अपनी कार्यशैली में जो बदलाव किया है उसका अब आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है।

भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि : खुद को सशक्त महसूस करेंगे

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

वृषभ राशि वालों का काफी समय से अटका कोई काम पूरा होने से खुशी होगी। आप फिर से आत्मविश्वास से भरपूर और खुद को सशक्त महसूस करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है और कोई योजना भी बन सकती है। पड़ोसियों से छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। गलत कामों पर ध्यान न देकर अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। राजनीतिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। व्यावसायिक स्थान पर सहकर्मियों व कर्मचारियों के सहयोग व सलाह से रुके कार्यों को फिर से शुरू करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखमय हो सकता है। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि : तनावपूर्ण माहौल से राहत मिलेगी

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

मिथुन राशि वालों का दिन आज अच्‍छा बीतेगा और निकट संबंधियों से मिलने का अवसर प्राप्‍त होगा। ऐसा करने से आपको तनावपूर्ण माहौल से राहत मिलेगी और मन हल्‍का होगा। समझदारी से लिए गए फैसले से आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। किसी की मदद करने के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान रखें। मनोरंजन के साथ-साथ आपको अपने निजी कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। किसी अजनबी से पैसों का लेन-देन करते समय कुछ हानि हो सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसकी कार्यवाही से बचें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।

आज भाग्य 92 % आपके पक्ष में है। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि : सकारात्मक महसूस करेंगे

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

कर्क राशि वालों की आज धर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करने का मन बना चुके हैं उसे पूरा कर लेंगे और उसमें आपको लाभ भी होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। सामाजिक कार्यों के साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें तो संतुलन बना रहेगा। परिजनों की निराशा झेलनी पड़ सकती है। कोई नजदीकी रिश्तेदार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नज़रअंदाज़ न करें ओर उनके साथ संबंध बेहतर करें। अविवाहित लोगों के विवाह से संबंधित अच्‍छी खबर आ सकती है।

भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह राशि : अधिकांश समय परिवार के साथ बिताएंगे

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

सिंह राशि वालों का दिन आज सकारात्‍मकता के साथ बीतेगा। घर में मांगलिक कार्यों को पूरा करने की योजना बनेगी। आज दिन का अधिकांश समय परिवार के साथ मनोरंजन गतिविधियों में बिजी रहेगा। इससे आपकी थकान दूर होगी। आप इस समय खुद को ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंतित रहेंगे। समस्या का समाधान शांति से करें। क्रोध से स्थितियां बिगड़ सकती हैं। इस समय अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आप अपने काम पर कम ध्‍यान दे पाएंगे और इस वजह से आज आपकी चिंता काफी बढ़ी रहेगी। घर का वातावरण और खुशनुमा हो सकता है।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि : आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

कन्या राशि वालों को आज के दिन हर मामले में मनचाहे परिणाम प्राप्‍त होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला लंबित है तो आज उस पर काम होने की संभावना है। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी क्योंकि लंबे समय से अटका हुआ कोई पेमेंट आज मिल सकता है। कोशिश करें कि अपना ज्यादातर काम दिन की शुरुआत में ही कर लें। पेशेवर स्तर पर आपका मान-सम्मान और वर्चस्व बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर हो सकते हैं।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि : किसी समस्या का समाधान मिलेगा

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

तुला राशि वालों का दिन आज हर मामले में लाभ में बीतेगा। संतान संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य आज आप पूरा कर पाएंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस समय अधिक खर्चे की स्थिति बन सकती है। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक और सही दिशा में प्रयोग करें। क्रोध और जल्दबाजी आपकी प्रगति में बाधा बन सकती है। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है और आपका काम समय से पूर्ण हो जाएगा। इस समय आपने अपने व्यापार को लेकर जो नीतियां बनाई हैं, उन पर पूरी मेहनत करेंगे तो सफलता प्राप्‍त होगी। व्यापार में कोई नया अवसर मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशि : सकारात्मक परिणाम प्राप्‍त होंगे

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

वृश्चिक राशि वाले आज किसी आर्थिक मामले में महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्‍त होंगे। पिछले कुछ समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन किसी से भी बहस न करें। आज के दिन आपकी किसी क़रीबी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है और कुछ लोग आपके भावुक होने का फ़ायदा उठा सकते हैं। व्यापार में सभी काम ठीक से चलेंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक रिश्ता मजबूत हो सकता है।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि : आर्थिक निवेश पर अधिक ध्यान दें

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

धनु राशि वाले आज सभी कार्यों को बेहतर तालमेल के साथ पूरा करेंगे। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आर्थिक निवेश पर अधिक ध्यान दें। इस समय लाभकारी स्थितियां बन रही हैं। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें तो बेहतर होगा और सबको उनके हिसाब से फैसले लेने दें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। इस समय इनका ध्यान रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कोई भी नई डील करते समय सावधानी रखें। अतिरिक्त सावधानी बरतें। आपके साथ धोखा होने की आशंका है।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर राशि : काम को मन लगाकर पूरा करें

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

मकर राशि वालों की किस्‍मत आज साथ दे रही है। अपने सपनों और उम्मीदों को पूरा करने का दिन है। अपने काम को मन लगाकर पूरा करें। यदि कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो उसमें आज सफलता मिल सकती है। कभी-कभी आपका गर्म स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अपने विचार सकारात्मक रखें और दूसरों को भी उनके हिसाब से काम करने दें। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें और सभी फैसले खुद लें। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में अधिक ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करें।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ राशि : टैलेंट को सही दिशा में लगाएं

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

कुंभ राशि वाले हर काम को आज मन से पूरा करेंगे और यदि आज आपका कोई काम अधूरा पड़ा है तो उसे निपटाने का प्रयास करेंगे। अपने टैलेंट को समझें और उसे सही दिशा में लगाएं। आज का ग्रह गोचर आपके लिए अनुकूल स्थिति बना रहा है। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। आप महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलावों का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

आज भाग्य 80 % आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा खिलाएं।

मीन राशि : अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें

Today 5 December 2022 : आज हो रहा शुक्र बुध का संयोग, देखें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

मीन राशि वालों की आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी और जरूरी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज का ग्रह गोचर आपके लिए शुभ है। आप अपने भीतर उचित आत्मविश्वास और आत्मबल की अनुभूति महसूस करेंगे। कई बार आलस्य के कारण काम टालना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय बर्बाद न करें। व्यावसायिक गतिविधियां वर्तमान में कुछ धीमी रह सकती हैं और लाभ कम हो सकता है।

भाग्य आज 84 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेंट करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts