Connect with us

Uncategorized

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

Aaj Ka Rashifal : आज 30 नवंबर के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि कुंभ में होगा। ऐसे में चंद्रमा गुरु से बाहरवें और सूर्य, बुध एवं शुक्र से चंद्रमा चौथे घर में होंगे। जबकि मंगल से दसवें घर में आज चंद्रमा का गोचर होगा और शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, जानें आज का राशिफल ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

मेष राशि: सुनी बातों पर ध्यान न दें

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

मेष राशि वाले आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक गतिविधियों में बनाई गई योजनाओं का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यकुशलता से आप अपने सभी काम और जिम्मेदारियों को आज पूरा कर पाएंगे। लेकिन अपनी भावनाओं आज अपने काम और कार्यक्षेत्र पर हावी न होने दें। आज आप कई जोखिम वाले काम भी हाथ डाल सकते हैं लेकिन समझदारी से आप यहां भी लाभ पा सकते हैं। व्यापार में कोई भी फैसला व्यवहारिक रूप से लेंगे तो उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। कही सुनी बातों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि: स्वभाव पर नियंत्रण रखें

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा जातक निर्णय लेने में ज्यादा समय न लगाएं, अन्यथा सफलता हाथ से निकल जाएगी। कुछ समय अपनी रुचियों के लिए भी निकालें। यह आपको आध्यात्मिक सुख दे सकता है। परिवार और पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही, कोई योजना शुरू करने से खुशी और मन की शांति मिल सकती है। मायके पक्ष से किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपनी वाणी और जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हरी मूंग की दाल का दान करें और पूरे परिवार के साथ सेवन भी करें।

मिथुन राशि: कार्यों में लापरवाही न करें

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि व्यावसायिक कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको नई ऊर्जा प्रदान कर सकता है और आप उलझन की स्थिति से निकल सकते हैं। यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान का पूरा ध्यान रखें, अन्यथा आपका सामान गुम या चोरी होने का भय रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप अपने भीतर नए जोश और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझा लेंगे। बच्चों को किसी तरह का फैसला लेने में आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान गणेश की पूजा और सिंदूर अर्पित करें।

कर्क राशि: फिजूल खर्चों से बचें

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज अपने परिवार और व्यवसाय में किसी बाहरी व्यक्ति का दखलअंदाजी न करने दें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से संबंध खराब न करें, उनका सपोर्ट आपके लिए जरूरी है। प्रोफेशनल स्थान पर की गई मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन में कुछ चिंता रहेगी। आज अपने मन की आवाज़ सुनें और दूसरे लोगों की सलाह के बजाय कार्य करें। प्रकृति आपके लिए शुभ अवसरों का सृजन कर रही है। धन की आवक के कारण खर्चा अधिक हो सकता है, फिजूल के खर्चों से बचें।

भाग्य आज 86 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान गणेश को 21 गांठ दूर्वा की अर्पित करें।

सिंह राशि: समय बर्बाद न करें

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार के आसार बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में विश्वास बढ़ने से आपके विचार भी सकारात्मक और संतुलित होंगे। फोन और दोस्तों में व्यस्त होकर अपना समय बर्बाद न करें, अपने कार्यों पर फोकस रखें। ससुराल पक्ष से मधुर संबंध बनाए रखें।

आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि: सहयोगियों का साथ मिलेगा

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

कन्या राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि इस समय ग्रहों की स्थिति आपके लिए कई शुभ अवसर लेकर आ रही है। व्यावसायिक स्थान पर सहयोगियों का कार्य के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। आज काम को किसी भी वजह से टालने की कोशिश न करें, इस वजह से कई कार्यों में देरी हो सकती है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई सपना आज पूरा होने जा रहा है, इसलिए जमकर मेहनत करें। वाणी में मधुरता रखें और अपशब्दों का प्रयोग लोगों को हतोत्साहित कर सकता है।

भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: बजट का ध्यान रखें

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आज क्रोध और जल्दबाजी के कार्यों से बचें अन्यथा परिवार के लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अपने इन दोषों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्यों में ज्यादा खर्चा हो सकता है। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। संतान से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से भी मानसिक शांति मिल सकती है। कर्मचारियों का टारगेट पूरा होने से बॉस और उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। आज आप अपने निजी कार्यों पर ठीक से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि: अपने काम पर ध्यान दें

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि इस समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगी। किसी भी कार्य को करते समय लापरवाही न करें। आराम और मौज-मस्ती पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें। घर में नई साज-सज्जा की कुछ योजना बनेगी और परिजनों में उत्साह का माहौल रहेगा। दूसरों की बातों में न पड़कर अपने फैसले को प्राथमिकता दें। पति-पत्नी को अपने रिश्ते में गलतफहमी नहीं आने देनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता हो सकती है।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ हे। गणपति अथर्वशीर्ष पाठ करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

धनु राशि: नकारात्मक विचारों से दूर रहें

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। साथ ही मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में अनुभवी किसी से सलाह लें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें, जिसकी वजह से कुछ सफलता हाथ से फिसल सकती है। साथ ही किसी पुरानी नकारात्मक बातों के कारण निकट संबंधियों में भी खटास आ सकती है। संपत्ति संबंधी कार्य भी लाभकारी सौदे हो सकते हैं। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें और अपना संपर्क बढ़ाएं, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

आज भाग्य 92 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मकर राशि: उचित फल की प्राप्ति होगी

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित फल की प्राप्ति होगी। किसी बाहरी स्रोत से कोई बड़ा व्यापारिक ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपने कागजात और दस्तावेज पूरे रखें। भुगतान संबंधी किसी भी कार्य और संपर्कों को मजबूत करने में अपना समय न लगाएं। पिछले कुछ समय से आप जिन कार्यों को करने का प्रयास कर रहे थे, उनके पूर्ण होने का समय आ गया है।

आज भाग्य 72 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश को दूर्वा के साथ शमी के पत्ते भी अर्पित करें।

कुंभ राशि: कार्यों में सफलता मिलेगी

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि इस समय की गई मेहनत का निकट भविष्य में अच्छा परिणाम मिल सकता है। चर्चा में ज्यादा समय बर्बाद न करें और अपनी योजनाओं को तुरंत शुरू करें। छात्रों को प्रतियोगी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है, इसलिए अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग करें। दोपहर बाद स्थिति अधिक लाभदायक बन रही है। आय की स्थिति अच्छी रहने से कोई समस्या नहीं होगी। परिजनों के साथ कहीं जाने की योजना बनाएंगे।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि: काम सही तरीके से बनेंगे

Today 30 November 2022 Aaj Ka Rashifal महीने का अंतिम दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए कैसा है देखें

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। दिन की शुरुआत में ही कार्यों को लेकर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। लेकिन दोपहर के समय स्थितियां काफी अनुकूल रहने से आपके काम सही तरीके से बनेंगे। भावुकता और आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखरेख की जरूरत है इसलिए उनका ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में सामान संबंधी किसी समस्या के कारण नुकसान की आशंका बन रही है।

भाग्य आज 89 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान गणेश के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें।

– ज्योतिषमित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts