Connect with us

Uncategorized

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। किन राशियों के जातकों को आज मिलेगी सफलता। किन राशियों को आज मिल सकते हैं नौकरी में नए अवसर। वृष वालों को आज नौकरी के मामले में नए अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। वहीं कर्क राशि वालों के घर में प्‍यार और तकरार चलती रहेगी। देखें आज आपके सितारे क्‍या बता रहे हैं।

मेष राशि : ऊर्जा सा भरा हुआ महसूस करेंगे

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए अच्छा रहने वाला है। मनचाहे परिणाम हासिल करने के लिए फिलहाल, लोगों से संपर्क बनाना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं आज आप खुद को ऊर्जा सा भरा हुआ महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़े कार्यों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मुमकिन है कि किसी काम में रुकावट आ जाए। जिससे आपका मूड खराब रहेगा और इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। किसी तरह का स्थानांतरण तनावपूर्ण हो सकता है। इस समय व्यावसायिक स्थान पर किए गए कार्यों में अच्छा सुधार हो सकता है।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाएं।

वृषभ राशि : धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज आपको किसी को उधार दिया अपना पैसा वापस मिल सकता है। फिलहाल, आपको सलाह है कि अपने काम को नया रूप देने के लिए आप कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ विवाद हो सकते हैं। जिससे काफी तनाव भी पैदा हो सकता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि धैर्य और संयम बनाए रखे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। समय कम होने के कारण आप अपने किसी परिजन के साथ उचित समय नहीं बिता पाएंगे।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ हे। पीली वस्तुओं का दान करें।

मिथुन राशि : आपको प्रसन्नता मिलेगी

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि के जातकों के लिए गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन समाज से जुड़े कार्यों में व्यतीत होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी जिनकी विचारों से आप प्रभावित होंगे और आपको प्रसन्नता मिलेगी। घरेलू जरूरतों के लेकर आज आपका धन भी खर्च होगा, संभव है कि आज आप जरूरी शॉपिंग करें। जीवनसाथी और परिवार की के प्रति आप जिम्मेदारी दिखाएंगे जिससे आपका महत्व और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कर्क राशि : तकरार और प्यार का अनोखा संगम

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

कर्क राशिवालों को आज घर के वरिष्ठजनों का उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो इनके संबंधों को और मजबूत बनाएगा। किसी से तनाव या मतभेद चल रहा है तो आज उसका भी समाधान हो सकता है। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सकारात्मक परिणाम देगा। भावुक होने की बजाय व्यवहारिक बनना होगा और बच्चों की गतिविधियों पर आपको नजर रखना होगा। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध धूप – छांव से रहेंगे। तकरार और प्यार का अनोखा संगम बना रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह राशि : अपने कार्यों को ठीक से पूरा करेंगे

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी बड़ी समस्या का समाधान दिलाने वाला रहेगा। समस्या से निजात पाने के चलते आप में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा साथ ही ऊर्जा भी भरपूर रहेगी जिससे आप अपने कार्यों को ठीक से पूरा करेंगे। हालांकि, आज दोपहर बाद थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, अचानक से आपके सामने कोई चुनौती आ सकती है।

भाग्य आज 70 % आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या राशि : परिवार को सुकून मिलेगा

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

कन्या राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। इतना ही नहीं आज आपके द्वारा बनाई गई कार्य योजनाएं सफल रहेंगी। आपका कोई अटका हुआ मामला भी सुलझ जाएगा और परिवार को सुकून मिलेगा। फिलहाल, आपके लिए सलाह है कि अपनी आय और खर्च दोनों में संतुलन बनाकर रखें। वरना आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आप व्यापारिक लेनदेन कर रहे हैं तो उसमें सावधानी बरतें।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करें।

तुला राशि : विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

तुला राशि के लोग आज घर और बाहर मैनेजमेंट पर अधिक फोकस करेंगे। आपकी कोशिश की वजह से परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे और घर का माहौल बेहतर होगा। आज विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मन आपका खरीदारी को लेकर उत्सुक अधिक रहेगा लेकिन आपको मन को नियंत्रण में रखना है नहीं तो खर्चे अधिक हो जाएंगे। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंध को लेकर आपको तनाव मिल सकता है। ऑफिस में आज काम कुछ ज्यादा हो सकता है। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाने में सफल होंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

आज वृश्चिक राशि में ग्रहों का अनोखा संगम हुआ है। चार ग्रह आपकी राशि में बैठकर आपको दिशा निर्देशित कर रहे हैं। ऐसे में कुछ विषयों को लेकर आप उलझन में रह सकते हैं। वैसे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी योजना बन सकती है। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी न करें और क्रोध पर काबू रखें। किसी भी योजना पर निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो यह ज्यादा बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

धनु राशि : आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

धनु राशिवालों की मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो उनमें ऊर्जा का संचार करेंगे। खेलों से जुड़े लोगों को आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे। यदि कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसमें तेजी आने की संभावना है। घर में अचानक किसी के आने से आप खुश नहीं रहेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर-परिवार के माहौल में भी नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

आज भाग्य 70 % आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि : महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

गणेशजी की कृपा से आज मकर राशिवालों के दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। इसलिए अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उनपर काम तुरंत काम करना शुरू कर दें। भाइयों को भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में उचित सहयोग मिलेगा। कभी-कभी ऐसा भी अहसास होगा कि मेहनत का अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। लेकिन यह सिर्फ आपका अंदाजा है। व्यावसायिक गतिविधियों में आज कुछ व्यवधान रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी।

भाग्य आज 79 % आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

कुंभ राशि : घर में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करेंगे

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

कुंभ राशि के जातकों को फिलहाल और मेहनत करने की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और कौशल के कारण घर में समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त करेंगे। आपके पास बहुत सारी योजनाएं होंगी, लेकिन जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। किसी प्रियजन से कोई अशुभ समाचार मिलने से मन निराश रहेगा। युवाओं के लिए अपने करियर की योजना बनाने का समय आ गया है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकता है लेकिन यह कुछ बेहतर परिणाम लेकर आएगा।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि : दिन की शुरुआत कष्टदायक

Today 24 November 2022, Aaj Ka Rashifal गुरु की आज बदली है चाल, जानें किस राशि का कैसा रहेगा हाल

मीन राशि के लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआत परेशानियों के साथ होगी। दोपहर बाद स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। दिन की शुरुआत थोड़ी कष्टदायक है इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। किसी वाहन के खराब होने या किसी महंगे बिजली के उपकरण के खराब होने से भारी खर्च हो सकता है। आपकी किसी बात का बुरा असर भी हो सकता है। आपके प्रयासों से व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध सुखमय हो सकते हैं।

भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts