Connect with us

Uncategorized

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

आज का राशिफल 23 अक्टूबर 2022: रविवार के दिन चंद्रमा का संचार कन्या राशि में रहेगा। इसी के साथ आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। साथ ही आज वृष राशि के लोगों को भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक बाकी सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में सोच समझकर रहें

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि आज इस राशि के लोग किसी की बात को अपने दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर चलना होगा।। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। आज काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। साथ ही आज बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजर अंदाज ना करें। अविवाहित हैं तो रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

वृषभ राशि : शुभ समाचार मिल सकता है

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है।
भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मिथुन राशि : खास रहेगा आज का दिन

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। अगर आपके मन में कोई बात हो तो उसे सबके सामने प्रकट करें। साथ ही आज आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को फिलहाल, अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचने की जरूरत है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। हालांकि, आज वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते है।
भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कर्क राशि : व्यापार में मिलेगा शुभ समाचार

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

कर्क राशि के लोगों के लिए गणेशजी कहते हैं कि आज आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण पैदा होगा। अपने हुनर और समझदारी से आप कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं। साथ ही आज आपको अपने कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है।|
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह राशि : खुद पर भरोसा रखें

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

सिंह राशि के जातकों के लिए गणेशजी कहते हैं कि, आज अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आपको बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है।
भाग्य आज 80 % आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाये।

कन्या राशि : दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

कन्या राशिवालों के लिए गणेशजी के अनुसार, आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कपड़ा व्यवसायों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर आप फिलहाल निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। साथ ही आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती हैं। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा।
भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला राशि : काम में अच्छे अवसर मिलेंगे

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के लोगों को आज काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के जरिए आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है।
भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

वृश्चिक राशि : धन के मामले में खास दिन

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए धन के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें।
भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ हे। पीली वस्तु जैसे पीला कपड़ा या कोई खाने की चीज का दान करें।

धनु राशि : रियल एस्टेट के काम में मिलेगी कामयाबी

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

धनु राशि के जातकों के लिए गणेशजी कहते हैं कि आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। आज आपके द्वारा छोड़ दी गई कोई प्रॉपर्टी डील आपको फायदेमंद महसूस हो सकती है। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

मकर राशि : आज कई काम बनेंगे

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोगों के आज ईश्वर की कृपा से बहुत सारे काम बन सकते हैं। इतना ही नहीं आज जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको सलाह है कि अपने खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय काफी महत्व रखेगी।
आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ राशि : इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी के अनुसार, कुंभ राशि के लोग आज अपने किए गए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे। इतना ही नहीं आज किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। फिलहाल, आपको सलाह है कि ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिल सकती है।
भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि : कैरियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी

Today 23 October 2022 Aaj Ka Rashifal आज वृषभ और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि आज मीन राशि के लोगों का मन नए कार्य करने में लगेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को कैरियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। पहले घटी घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसलिए उनपर ध्यान न दें। इतना ही नहीं आज व्यर्थ की समस्या पर भी नियंत्रण होगा।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts