Connect with us

Uncategorized

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

आज का राशिफल 13 दिसंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा कर्क राशि में होंगे। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कर्क राशि वालों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो इनके लिए लाभप्रद रहेगी। जबकि तुला राशि वालों द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा जाएगा और मीन राशि वाले कार्यक्षेत्र और परिवार में अच्छा तालमेल बना पाएंगे। आइए जानते हैं चंद्रमा के स्वराशि कर्क में होने से और अश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा जानें ऐस्ट्रॉलजर चिराद दारूवाला से।

मेष राशि: भविष्य की योजनाएं बनाएंगे

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

मेष राशि वाले आज सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे तो कार्यों में सफलता पा सकेंगे, नकारात्मकता से नुकसान का योग है। समय आज अनुकूल है, इसका सदुपयोग करें। किसी प्रियजन की मदद से भविष्य की योजनाएं बनाएंगे और उन पर अमल भी करेंगे। प्रॉपर्टी या किसी विरासत से जुड़े कार्यों में डॉक्यूमेंट्स संबंधी परेशानी आ सकती है, जिसकी वजह से तनाव हो सकता है। भाइयों के साथ संबंध खराब ना करें, कटु वचनों का प्रयोग संबंधों पर प्रतिकूल असर डालेगा। संतान की मदद से समस्या का समाधान निकलेगा।

आज भाग्य 7०% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।

वृषभ राशि: संपर्कों का अच्छा फायदा मिलेगा

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

वृषभ राशि वालों की आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और बढ़-चढ़कर कार्यों में हिस्सा लेंगे। राजनीतिक संपर्कों का आज आपको अच्छा फायदा मिलेगा, अटके कार्यों को पूरा होने में मदद मिलेगी। किसी संपत्ति या नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रियजन को धन उधार दिया जा सकता है, जिससे उनकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है, मित्रों के साथ समय बर्बाद ना करें अन्यथा आपको बाद में परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में सूझबूझ से काम करना फायदेमंद हो सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। बुआ व बहन को लाल कपड़ा दान में दें।

मिथुन राशि: मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

मिथुन राशि वाले आज सुबह से ही कार्यों को लेकर भागदौड़ में रहेंगे और ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी से अलग कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, तो इससे मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। कोई आपकी भावुकता या उदारता का फायदा उठा सकता है इसलिए किसी पर भरोसा करने से पहले अच्छे से सोच-विचार अवश्य कर लें। दोस्तों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करना आपके काम के लिए बुरा हो सकता है। साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं तो काम में पारदर्शिता जरूर रखें अन्यथा भविष्य में मुश्किल हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा और एक-दूसरे की सलाह से फायदा भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। बहते जल में तिल और गुड़ की बनी रेवड़ी प्रवाहित करें।

कर्क राशि: खास व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

कर्क राशि वाले आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले उससे जुड़ी योजनाओं पर एक बार सोच-विचार अवश्य कर लें। नौकरी पेशा जातक आज कुछ महत्वपूर्ण और खास व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करेंगे, यह आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा और सफलता प्राप्त करने का मार्ग भी बनेगा। लव लाइफ वालों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में जो नीतियां बनाई हैं, उनको जल्द से जल्द लागू करने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर अनबन हो सकती है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

सिंह राशि: आरोप-प्रत्यारोप करने से बचें

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

सिंह राशि वाले आज घर में कुछ बदलाव या नवीनीकरण करवाने के लिए परिजनों से बातचीत करेंगे और कुछ योजना भी बनाएंगे। किसी जरूरी चीज का घर में खो जाने से पारिवारिक सदस्यों की बीच तनाव का माहौल रहेगा, एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने से बचें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या प्रियजन से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। व्यापारी आज व्यापारिक कार्यों में दिनभर व्यस्त रहेंगे। घर का माहौल संतुलित बनाने में सकारात्मक सोच अपनाएं।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान मंदिर में नारियल, पान की बीड़ा, सिंदूर, चोला, फूल माला आदि चढ़ाएं।

कन्या राशि: सोच-विचार अवश्य करें

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक फल देने वाला सिद्ध हो सकता है। कोई कोर्ट केस या प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में आकर खत्म हो सकता है, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। व्यापारी किसी भी बदलाव या निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करेंगे अन्यथा छोटी सी गलती से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा जातक अपने आइडिया को किसी को ना बताएं अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। खान-पान के मामलों में लापरवाही ना करें अन्यथा पेट खराब रह सकता है।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। नीम के पेड़ पर शाम को जल चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

तुला राशि: मिलाजुला अनुभव प्राप्त होगा

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

तुला राशि वालों आज घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें, उनके सहयोग आपके लिए काफी कारगर साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। मशीन और लोहे से संबंधित सेक्टर में आज के दिन लाभकारी सफलता मिल सकती है। आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा जाएगा और इससे आपकी नई पहचान भी बनेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में आज प्यार और तकरार का मिलाजुला अनुभव प्राप्त होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि: आपका वर्चस्व बना रहेगा

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

वृश्चिक राशि वाले आज करियर के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक संगठनों की सेवा तथा कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी और साथ ही समाज में आपका वर्चस्व भी बना रहेगा। अगर आप कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अभी इससे बचें। व्यावसायिक गतिविधियों में आज अधिक मेहनत करेंगे और कोई नया व्यापारिक ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे का सहयोग और विश्वास करेंगे। सर्दी या जुकाम से संबंधित बेचैनी और बुखार हो सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी के सामने पांच चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

धनु राशि: बाहर जाने की योजना बनाएंगे

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

धनु राशि वालों का समय आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। अगर किसी संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस पर गंभीरता से विचार कर लें। किसी सरकारी डॉक्यूमेंट्स को पूरा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप किसी के साथ साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा और कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

मकर राशि: सामान का अच्छे से ध्यान रखें

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

मकर राशि वालों को आज किसी जरूरी काम में मित्रों की मदद की मदद करेंगे, ऐसा करने में प्रसन्नता भी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। अगर आप किसी जरूरत के लिए उधार लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो जीवनसाथी से सलाह अवश्य ले लें। साथ ही कीमती और जरूरी सामान की अच्छे से ध्यान रखें। साथ ही अपने कीमती सामान का भी अच्छे से ध्यान रखें। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में किसी वजह से आज कुछ अड़चन आ सकती है।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और चोला अर्पित करें।

कुंभ राशि: आपका मनोबल बढ़ेगा

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

कुंभ राशि वाले आज आत्मविश्वास के साथ कार्यों को करेंगे और समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आर्थिक समस्याओं के कारण परेशानी हो सकती है इसलिए बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी कार्य के बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा और आदर्शवादी स्वभाव बनाए रखें। घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह लेकर काम करेंगे तो अच्छा फायदा होने की संभावना बन रही है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, ग्रहों का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

मीन राशि: अच्छा तालमेल बना पाएंगे

Today 13 December 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : चंद्रमा के कर्क राशि में होने का आज मिलेगा मेष से मीन तक इन राशियों को फायदा

मीन राशि वाले आज निजी व व्यावसायिक जीवन में अच्छा तालमेल बना पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कौशल दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में की गई कड़ी मेहनत आपके उद्देश्यों को पूरा करेगी। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा और आपको खुशी का अहसास कराएगा। आज धन का लेन-देन सावधानी से करें अन्यथा धन कहीं फंस सकता है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को फिलहाल अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। पति-पत्नी के संबंधों में किसी बात पर अनबन हो सकती है, कुछ समय के लिए बोलचाल भी बंद रहेगी।

आज भाग्य 9०% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts