Connect with us

Uncategorized

ये है असली लव स्टोरी! मुर्गी को पिंजरे में किया बंद तो मुर्गे ने खोल दी जंजीर, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक शानदार वीडियो का खजाना है. बस जरूरत है तो उसे ढूंढ निकालने की. आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खासा लोकप्रिय हो रहा है. ये है मुर्गा और मुर्गी के प्यार का. कौन कहता है कि पशु-पक्षी की भावनाएं हमारी तरह नहीं होतीं. वो भले ही पशु-पक्षी हों, लेकिन वो भी हमारी तरह लाड़ प्यार दिखाते हैं. वो भी हमारी तरह मोहब्बत करना जानते हैं. अब जरा इस वीडियो में देखिए कैसे वो अपनों से दूर नहीं रह सकते.

एक मिनट के इस वीडियो को देखकर आप भावुक हो जाएंगे. आपके मन में भी प्यार जाग जाएगा. अब जरा इस वीडियो के एक-एक फ्रेम को बेहद ध्यान से देखिए… सामने टेबल पर एक पुराने दौर का लकड़ी से बना पिंजरा रखा है. एक शख्स उसे खोलता है और एक मुर्गी को अंदर डाल देता है. इसके बाद वो इसे बंद करता है. बंद करने के लिए ऊपर के हिस्से में लकड़ी के टुकड़े के 6 लॉक लगाए जाते हैं. इसके बाद रस्सी से भी दोनों तरफ से उसे बंद किया जाता है.

प्यार हो तो ऐसा…
थोड़ी देर के बाद वहां एक मुर्गे की एंट्री होती है. मुर्गा इस बात को जानता है कि पिंजरे के अंदर मुर्गी है. लेकिन वो चारों तरफ से बंद है. ऐसे में मुर्गी का वहां से निकलना मुश्किल है. फिर भी मुर्गे ने उसे आजाद कराने का फैसला किया. मुर्गे ने बड़े ही ध्यान से लकड़ी के एक-एक टुकड़े को वहां से हटाया, फिर रस्सी खोली. पिंजरे का गेट खुलते ही मुर्गी बाहर आती है. मुर्गा पिंजरे के ऊपर बैठा था. दोनों एक एक दूसरे के करीब आते हैं. ये पूरा वीडियो देखकर आप बेहद भावुक हो जाएंगे.

कई लोगों ने देखा
ये वीडियो बेहद वायरल हो गया है. इसे अब तक कई लोगों ने देखा है. इसे अब तक कई लाइक मिल चुके हैं. कुछ लोग लिख रहे हैं कि इसलिए इंसान से ज्यादा अच्छे पशु-पक्षी हैं. कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि अब हमें चिकन खाना छोड़ देना चाहिए. हजारों की संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts