Connect with us

Uncategorized

ये दुल्हन लुटेरी तो नहीं लेकिन नशेड़ी है, गांजा पीने की लत से पति परेशान….*

मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़ित युवक द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है। इसके बाद घर में कलह करती है। रविवार देर रात 12 बजे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया, जिसके बाद झगड़ा करते हुए चूड़ियां तोड़ दी और अपना सिर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद हाथापाई करते हुए हाथ और छाती में दांतों से पूरी तरह काट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं बुजुर्ग पिता को भी जान से मारने की धमकी देते हुए शोर-शराबा करने लगी। 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग भी की है।
फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कहना सही नहीं होगा। मामले में पूरी छानबीन के बाद ही कुछ कार्रवाई की जा सकेगी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, पत्नी ने कहा है कि वह सिर्फ बीड़ी और गुटखा खाती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts