Connect with us

Uncategorized

फिर पकड़ा विजिलेंस ने  सर्वे लेखपाल,रंगे हाथ दस हजार की घूस लेते  किया गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस की टीम ने विकासनगर में बंदोबस्त विभाग के कार्यालय में छापेमारी कर सर्वे लेखपाल ओमप्रकाश को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विजिलेंस की टीम को शिकायत मिल रही थी कि बंदोबस्त विभाग के कार्यालय विकासनगर में तैनात सर्वे लेखपाल ओमप्रकाश लोगों से जमीनों के दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत ले रहा है। शिकायत के बाद टीम उस पर नजर रखे हुए थी।

सोमवार को विजिलेंस की टीम ने 12 बजे बंदोबस्त कार्यालय विकासनगर में छापेमारी कर सर्वे लेखपाल को एक व्यक्ति से दाखिला खारिज के नाम पर दस हजार रुपये की नगदी लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। एसपी विजिलेंस रेनू लोहनी ने बताया कि काफी समय से रिश्वत लेने की शिकायत मिल रही थी। आज आरोपी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts