Connect with us

Uncategorized

फिर पहुंच गया जेल,पैरोल में छूटकर युवक की कर दी हत्या, रिमांड पर कारागार से लिया कैदी तो हुआ खुलासा

रुद्रपुर। जेल से पैरोल छूटकर रुद्रपुर के युवक की हत्या कर दी गई और शव को पीलीभीत में जहानाबाद रेलवे क्रासिंग के समीप खाई में फेंक दिया गया। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को जिला कारागार से रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मुखबिरी के शक में हत्या को अंजाम दिया।
ऊधमसिंह नगर जिले के कोतवाली रुद्रपुर जिले के रम्पुरा वार्ड नंबर 22 निवासी 23 वर्षीय धारा कोली पुत्र रोशनलाल को दो सितंबर 2022 को स्वर्गफार्म बिलासपुर रामपुर निवासी सुजीत बाइक पर बैठाकर ले गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 17 सितंबर को परिजन सुजीत के घर गए। सुजीत की मां ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर चला गया है। परिजनों ने सुजीत का नंबर लेकर संपर्क किया तो सुजीत ने बताया कि बगवाड़ा मंडी से धारा को किच्छा निवासी छतरपाल अपने साथ कार में ले गया था। वे लोग छतरपाल के घर पर गए। छतरपाल की पत्नी ने बताया कि 12 सितंबर 2022 को छतरपाल एनडीपीएस मामले में पैरोल खत्म होने पर जेल चला गया है। धारा कोली की मां धनदेवी ने कोतवाली रुद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुजीत से पूछताछ के बाद जेल में बंद छतरपाल को रिमांड पर लिया। छतरपाल ने पूछताछ में धारा की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts