Connect with us

Uncategorized

कालाढूंगी के युवक की यहां सुसाइड प्वाइंट के पास  लाश मिलने से हड़कंप

खबर शेयर करें -

भीमताल/हल्द्वानी। भीमताल से चार किलोमीटर पहले सुसाइड प्वाइंट पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्रा में हड़कंप मच गया। शव की सूचना पर पहुँची भीमताल पुलिस ने शव को नीचे खाई से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क किनारे पुलिस को एक स्कूटी भी बरामद हुई है। शव की शिनाख्त मूलरुप से कालाढूंगी बैलपड़ाव बेलपोखरा निवासी हरीश मेहता के रुप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह लोगों द्वारा सूचना मिली की सुसाइड प्वाइंट की खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला। छानबीन करने पर शव की शिनाख्त बेलपोखरा बैलपड़ाव कालाढूंगी निवासी हरीश मेहरा उम्र 36 पुत्र पूरन मेहरा के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। बताया जा रहा कि मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ हल्द्वानी में किराये पर रहता था और रोजगार नहीं होने से परेशान था। पूर्व में वह हल्द्वानी में पफूड वैन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कोरोना काल से उसका यह कार्य बंद हो गया था, जिससे वह परेशान चल रहा था। जहां एक ओर पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। वहीं क्षेत्रवासी उक्त घटना को संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts